प्रिया मल्लिक का  नया गाना 'सावन बैरी'। इस सावन में प्रिया मल्लिक के रिमझिम सुरों से सजा गाना आया है 'सावन बैरी'। अपनी अलग अंदाज़ की गायकी...
बॉलीवुड

रिमझिम फुहारों के साथ आया प्रिया मल्लिक का  नया गाना

प्रिया मल्लिक का  नया गाना ‘सावन बैरी’। इस सावन में प्रिया मल्लिक के रिमझिम सुरों से सजा गाना आया है ‘सावन बैरी’। अपनी अलग अंदाज़ की गायकी और मंचों से शानदार प्रस्तुति के लिए तेजी से दर्शकों और श्रोताओं के बीच में अपनी पहचान बनाने वाली बॉलीवुड की मशहूर सिंगर प्रिया मल्लिक का यह गाना ‘दृश्यम प्ले’ द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। इस गीत को लिखा है गीतकार सावेरी वर्मा ने और इसका संगीत दिया है प्रशांत सातोसे ने।

Read also- चोर और वेश्या के बहाने विसंगतियों पर चोट कर गया नाटक शरत से वसंत तक

म्यूज़िक प्रोडक्शन और अरेंजमेंट के साथ-साथ सह गायक के रूप में दुर्गेश आर राजभट्ट ने इस खूबसूरत गाने को अपनी आवाज़ दी है। वीडियो की कहानी राहुल कुमार मल्लिक ने लिखी है जबकि इसका निर्देशन किया है वानिकी त्यागी ने, जो कि दृश्यम प्ले कि प्रमुख भी है। प्रिया यादव और अनुज रामपाल के अभिनय से सजा यह म्यूजिक वीडियो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है।

Get Corona update here

 ‘मीरा और कान्हा साइकल के दो पहिए हैं। सब चुनौतियों के साथ वे प्रेम और जीवन की यात्रा में खूबसूरती से साथ सफर करते हैं।’ इस खूबसूरत अहसास को प्रिया मल्लिक का  नया गाना के जरिए दर्शाया गया है। प्रेम में बिरह और बिरह में प्रेम को अपनी गायकी में बखूबी निभाया है प्रिया मल्लिक ने। प्रिया लोकगीतों को नए अंदाज़ में प्रस्तुत करने के लिए लोकप्रियता हासिल करने के बाद हिंदी म्यूज़िक एल्बम में ‘सावन बैरी’ गाने के माध्यम से एक नया आयाम हासिल करने की कोशिश कर रही हैं। प्रिया बताती हैं कि भजनों और पंजाबी डांसिंग सॉन्ग रिलीज होने के बाद यह मेरा एक ठहराव से भरा गीत है जो आपको संगीत से सावन का एहसास कराता है।उम्मीद है आपसबों को पसंद आएगी।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.