Thora Pyar Thora Gussa
बॉलीवुड

फिल्म ‘Thora Pyar Thora Gussa’ का ट्रेलर हुआ आउट, खूब गुदगुदाती है रास बिहारी और राधिका तिवारी की केमेस्ट्री

भोजपुरी सिनेमा में कथा प्रधान फिल्में करने वाले यश कुमार और लूलिया गर्ल निधि झा स्टारर कॉमेडी फ़िल्म ‘थोड़ा गुस्सा – थोड़ा प्यार’ का ट्रेलर ज़ी म्यूजिक भोजपुरी पर रिलीज हो गया है, जिसमें रास बिहारी और राधिका तिवारी के बीच नोकझोंक खूब गुदगुदाने वाली है। मकान मालिक और एक बैचलर फीमेल रेन्टर के रिश्ते को लेकर गढ़ी गयी कहानी में यश कुमार रास बिहारी मकान मालिक की भूमिका में नज़र आये हैं और निधि झा का किरदार राधिका तिवारी का है, जो एक बैचलर फीमेल रेन्टर हैं।

यश और निधि की केमेस्ट्री बेहद मनोरंजक नज़र आ रही है। कॉमेडी जॉनर के इस फ़िल्म का ट्रेलर रिलीज होते वायरल भी हो रहा है, क्योंकि अगर आप भी इस ट्रेलर को देखेंगे तो खुद को हंसने से नहीं रोक पाएंगे। फ़िल्म के ट्रेलर में अपने फन के माहिर मशहूर कॉमेडियन रोहित सिंह मटरू ने भी खूब मनोरंजन किया है। फ़िल्म के गीत – संगीत भी लाजवाब हैं। यह फ़िल्म बेहद पारिवारिक है, जैसा कि यश कुमार की फिल्में होती हैं। इस फ़िल्म को आप अपने समस्त परिवार के साथ देख पाएंगे। आपको बता दें कि यश कुमार, इंडस्ट्री के एक ऐसे कलाकार हैं, जिनकी फिल्मों में लगातार वेरिएशन देखने को मिलता है। वे कंटेंट प्रधान फिल्में बनाने में इतने माहिर हैं कि उनकी हर फिल्मों का इंतजार भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर होता है। उसी का सिलसिला जारी रखते हुए यश कुमार की नई कॉमेडी फिल्म ‘थोड़ा गुस्सा, थोड़ा प्यार’ का ट्रेलर आ गया है, जिसे लोग पसंद भी कर रहे हैं।

Read Also: सुपर हॉट Akshara Singh का जलवा है इंस्टाग्राम पर, यामिनी सबसे पीछे

आपको बता दें कि यश कुमार एंटरटेनमेंट प्रस्तुत फ़िल्म ‘थोड़ा गुस्सा थोड़ा प्यार’ के निर्माता यश कुमार एंटरटेनमेंट और निर्देशक सुजीत वर्मा हैं। फ़िल्म की कहानी व पटकथा एस के चौहान की है। पीआरओ रंजन सिन्हा- सर्वेश कश्यप हैं। संवाद एस के चौहान व संदीप कुशवाहा, संगीत मुन्ना दुबे, गीत राजेश मिश्रा, छायांकन जहांगीर का है। फ़िल्म में यश कुमार, निधी झा, महेश आचार्य, राधे कुमार, मटरू, पुष्पा वर्मा, श्रद्धा नवल, बबीता ठाकुर, काजल सिंह, मनोज मोहनी, श्रवण तिवारी, और विशेष भूमिका में अंजना सिंह हैं। एक्शन हीरा यादव, नृत्य प्रवीण सेलर व महेश आचार्या कला अंजनी तिवारी कार्यकारी निर्माता मोनू उपाध्याय हैं।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.