भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज निर्माता रत्नाकर कुमार और निर्देशक-अभिनेता अवधेश मिश्रा की भोजपुरी फिल्म 'बाबुल' का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर आउट...
बॉलीवुड

रत्नाकर और अवधेश मिश्रा की फ़िल्म ‘बाबुल’ का फर्स्ट लुक हुआ आउट

भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज निर्माता रत्नाकर कुमार और निर्देशक-अभिनेता अवधेश मिश्रा की भोजपुरी फिल्म ‘बाबुल’ का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर आउट होते ही खूब देखा जा रहा है। वर्ल्डवाइड चैनल के बैनर तले बनी फ़िल्म बाबुल के फर्स्ट लुक की चर्चा खूब होने लगी है। इस फिल्म के फर्स्ट लुक को दर्शकों द्वारा खूब पसन्द किया जा रहा है।

 पोस्टर कुछ ऐसा है जो मन को झकझोर कर रखा देता है। पोस्टर में अभिनेता से निर्देशक बने अवधेश मिश्रा एक अलग अवतार में नजर आ रहे हैं। फर्स्ट लुक में लालटेन की मद्धम रौशनी में अवधेश मिश्रा बेटी को पढ़ाते हुए दिख रहे हैं।

 वर्ल्डवाइड चैनल और जितेंद्र गुलाटी प्रस्तुत बाबुल के निर्माता रत्नाकर कुमार, को प्रोड्यूसर निवेदिता कुमार हैं। स्टोरी, स्क्रीनप्ले और डायरेक्शन अवधेश मिश्रा का है। केंद्रीय भूमिका में वर्सटाइल एक्टर अवधेश मिश्रा, भोजपुरी की ट्रेंडिंग गर्ल नीलम गिरी, शशि रंजन, अनीता रावत और देव सिंह हैं।

फ़िल्म बाबुल के फर्स्ट लुक लांच के इस मौके पर रत्नाकर कुमार ने कहा कि फिल्म बाबुल को अवधेश मिश्रा ने जिस तरह से लिखा और पिक्चराइज़ किया है, वो वास्तव में प्रशंसा के काबिल है। अवधेश मिश्रा ने  इसका बखूबी निर्देशन किया है और प्रभावी अदाकारी भी की है। फिल्म की कहानी बहुत ही मार्मिक है, जो भोजपुरिया दर्शकों को कुछ सोचने पर मजबूर कर देगी और एक सन्देश भी देगी। वहीं इस फ़िल्म को लेकर अवधेश मिश्रा भी बेहद उत्साहित हैं। उनका कहना है कि फर्स्ट लुक को जिस तरह की अद्भुत प्रतिक्रिया मिल रही है मैं बेहद खुश और उत्साहित हूं। उम्मीद कि फ़िल्म का ट्रेलर और यह फ़िल्म भी सब को पसंद आएगी, मैंने प्रयास किया है कि एक साफ सुथरी पारिवारिक सामाजिक फिल्म दर्शकों को दूं।

Read also- पटना में हुआ मुंगेर फिल्म डायरेक्टरी का लोकार्पण

  फ़िल्म की स्टारकास्ट में अवधेश मिश्रा, नीलम गिरी, देव सिंह, शशि रंजन, अनिता रावत, संतोष पहलवान, रोहित सिंह मटरू, हीरा यादव, बबलू खान, अम्बिका वाणी, कमलाकांत मिश्रा, कमलेश मिश्रा और प्रीति सिंह हैं।इसके संगीतकार साबिर सुल्तान खान, हितेश सोनिक, साजन मिश्रा हैं। गीतकार आशुतोष तिवारी, बोद्धव्य, एएम तुराज, सिंगर आमिर खान, शवाब सबरी, रेखा भारद्वाज, स्निध सरकार, ऐश्वर्या मजूमदार हैं। सिनेमाटोग्राफर जग्गी पाजी हैं। कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी हैं। एग्जेक्युटिव प्रोड्यूसर इमरोज़ अख्तर मुन्ना हैं।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.