गोरखपुर के सांसद रविकिशन का गुजराती भोजपुरी मिक्स चुनावी सॉन्ग है गुजरात मा मोदी छे । भोजपुरी के सुपरस्टार और गोरखपुर के भाजपा सांसद रवि क ..
बॉलीवुड

गुजरात चुनाव को लेकर रिलीज हुआ रवि किशन का रैप गाना ‘ गुजरात मा मोदी छै ‘

 गुजरात विधान सभा चुनाव और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर गोरखपुर के सांसद और फिल्म अभिनेता रवि किशन द्वारा एक रैप सॉन्ग ‘ गुजरात मा मोदी छै ‘ आज रिलीज किया गया है। रवि किशन ने यह गाना अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया है, जिसे लोग खूब पसंद भी कर रहे हैं। रवि किशन का यह गाना ‘ गुजरात मा मोदी छै ‘, भोजपुरी गुजराती मिक्स है, जो गुजरात में रहने वाले यूपी बिहार के साथ गुजराती वोटर्स को ध्यान में रख कर बनाया गया।

 इस गाने को लेकर रवि किशन ने कहा कि गाना ‘ गुजरात मा मोदी छै ‘ विकसित गुजरात की अभिव्यक्ति है। और गुजरात को विकास की रफ्तार से जोड़ने में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी का योगदान की सराहना दुनिया भर में होती है। तभी देश की जनता ने एक नहीं दो बार प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा को चुना और प्रधानसेवक के रूप में आम जन मानस के दिलों में बसने वाले नरेंद्र भाई मोदी को चुना है।

Read also बिहार में स्टार्टअप के लिए इकोसिस्टम तैयार: विकास आयुक्त

रवि किशन ने कहा कि आज गुजरात में चुनाव है और जनता जानती है कि भाजपा ने गुजरात के विकास को सदैव आगे रखा है। इस म्यूजिक वीडियो में समृद्ध गुजरात की मुखर झलक है। इसके लिए मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं।

watch it also —  https://www.youtube.com/watch?v=A4R0wNozbUI

 आपको बता दें कि रवि किशन  इससे पहले भी यूपी चुनाव के वक्त यूपी में सब बा रैप सॉन्ग लेकर आए थे, जिसे यूपी के लोगों का खूब प्यार मिला था। अब एक बार फिर से वे गाना ‘ गुजरात मा मोदी छै ‘ लेकर आए हैं । यह गाना रवि किशन प्रोडक्शन से बना है। जिसे खुद रवि किशन ने गाया है। लिरिक्स मृत्युंजय का है और म्यूजिक मुन्ना मिश्रा ने दिया है।पीआरओ रंजन सिन्हा हैं।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.