एसआरके म्यूजिक फिल्म्स प्रस्तुत व रौशन सिंह,शर्मिला आर सिंह द्वारा निर्मित फिल्म डोली सजा के रखना के लिए दर्शकों का इंतजार अब खत्म होने...
बॉलीवुड

खेसारीलाल-आम्रपाली स्टारर फिल्म डोली सजा के रखना का रिलीज डेट आउट

  एसआरके म्यूजिक फिल्म्स प्रस्तुत व रौशन सिंह,शर्मिला आर सिंह द्वारा निर्मित फिल्म डोली सजा के रखना के लिए दर्शकों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। फिल्म का रिलीज डेट आउट कर दिया गया है। यह देशभर के सिनेमाघरों में अगले महीने रिलीज होने वाली है। मुंबई में फिल्म के निर्देशक और लेखक रजनीश मिश्रा ने खेसारीलाल यादव और आम्रपाली दुबे के साथ मिलकर एक प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने बताया कि फिल्म 2 सितंबर को पैन इंडिया रिलीज होगी।

 इस फिल्म का ट्रेलर पहले ही आउट हो चुका है और बीते कुछ सालों में इस फिल्म का ट्रेलर सबसे ज्यादा रिव्यू पाने वाला बन गया है। फिल्म पिता-पुत्र के मार्मिक रिश्तों पर आधारित है। यह दर्शकों के हंसाने और रुलानी वाली है।

 फैमिली ड्रामा ‘डोली सजा के रखना’ को लेकर अभिनेत्री आम्रपाली दुबे बेहद उत्साहित नजर आईं और कहा कि यह फिल्म मेरे लिए बेहद अलग है। इसमें मेरा किरदार थोड़ा टेढ़ा मेढा है, जब यह फिल्म रिलीज होगी। तब देख कर सबों को मजा आने वाला है। आम्रपाली ने खेसारीलाल यादव, रजनीश मिश्रा और रौशन सिंह की भी तारीफ की और कहा कि यह बेस्ट टीम थी, जिसके साथ काम करने का अनुभव खास रहा। हमारी फिल्म दर्शकों को खूब हंसाने वाली है। खेसारीलाल यादव जितना हमें स्क्रीन पर एंटरटेन करते हैं, उससे ज्यादा सेट पर सबों को हंसाते हैं। उनकी यह क्वालिटी उन्हें सबसे अलग बनाती है।

 खेसारीलाल यादव ने कहा कि यूं तो दुनिया में सबके पास परेशान होने के लिए बहुत सी वजहें हैं, लेकिन अगर आप किसी को हंसा लें तो यह सुकूनदायक होता है। हमारी फिल्म ऐसी ही है। जिसमें मनोरंजन के साथ एक संदेश भी होगा।  उन्होंने कहा कि हम निर्माता और निर्देशक का आभार व्यक्त करते हैं कि वे इतनी अच्छी फिल्म लेकर आ रहे हैं। जब दर्शक अच्छी फिल्मों को आगे बढ़ाएंगे, तभी मेकर्स ज्यादा से ज्यादा अच्छी फिल्में लेकर आएंगे। इसलिए मैं हमेशा फिल्म की कहानी और कॉन्सेप्ट को वरीयता देकर काम करता हूं।

Read also- अंकुश राजा और रक्षा गुप्ता का फोटो हुआ वायरल, दोनों का हुआ ‘ पकड़उवा बियाह ‘

 निर्माता रौशन सिंह व निर्देशक रजनीश मिश्रा ने कहा कि  फिल्म ‘डोली सजा के रखना’ में खेसारीलाल यादव और आम्रपाली दुबे की जोड़ी शानदार लग रही है। ट्रेलर सबों ने देखा, जिससे अंदाजा हो गया होगा कि फिल्म कितना शानदार होने वाला है। हमारी कोशिश हमेशा सार्थक सिनेमा की रही है। इसमें रौशन सिंह का बेहद सपोर्ट मिला है, तब जाकर इतनी अच्छी फिल्म संभव हो सकी है। और आज रिलीज को तैयार है। इस फिल्म को रेणु विजय फिल्म्स के निशांत उज्ज्वल सभी सिनेमाघरों में रिलीज कर रहे हैं। उम्मीद है दर्शकों को यह फिल्म खूब पसंद आएगी।

watch it also—  https://www.youtube.com/watch?v=A4R0wNozbUI

 आपको बता दें कि फिल्म ‘डोली सजा के रखना’ में खेसारीलाल यादव और आम्रपाली दुबे के साथ रक्षा  गुप्ता, विनोद मिश्रा, अनूप अरोड़ा, समर्थ चतुर्वेदी, फलक नाज़, बिना पांडेय और दिलकश मुख्य भूमिका में हैं। देव पांडेय का भी फ़िल्म में योगदान रहा है। फिल्म का खूबसूरत संगीत रजनीश मिश्रा, छोटे बाबा और आर्या शर्मा का है। लिरिक्स प्यारेलाल यादव, सुमित सिंह चंद्रवंशी, कृष्णा बेदर्दी, विजय चौहान, परफुल्ल तिवारी, छोटू और गोलू यादव का है। पीआरओ रंजन सिन्हा व अखिलेश सिंह है। कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी और प्रसुन यादव हैं।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.