भोजपुरी सुपर स्टार रितेश पांडेय का नया गाना 'पतरी कमरिया आय हाय हा' आज रिलीज हो गया है, जो बेहद धमकेदार है। उनके इस गाने को लोगों द्वारा ख....
बॉलीवुड

रितेश पांडेय और अंतरा सिंह प्रियंका का गाना ‘ पतरी कमरिया आय हाय हाय’ हुआ रिलीज

भोजपुरी सुपर स्टार रितेश पांडेय का नया गाना ‘पतरी कमरिया आय हाय हा’ आज रिलीज हो गया है, जो बेहद धमकेदार है। उनके इस गाने को लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। रितेश पांडेय के गाने को भोजपुरी में खूब सुना जाता रहा है। ऐसे में उनका यह नया गाना भी धमाल मचा रहा है। इस गाने को उन्होंने भोजपुरी की सबसे लोकप्रिय सिंगर अंतरा सिंह प्रियंका के साथ मिलकर गाया है।

Read also- खादी वस्त्र ही नहीं, विचार भी है: हरिवंश

 आदिशक्ति फिल्म्स प्रा. लि. के बैनर तले मनोज मिश्रा प्रस्तुत गाना ‘पतरी कमरिया आय हाय हाय’ आज पटना में पी एंड एम मॉल स्थित घर आंगन में एक विशेष कार्यक्रम के दौरान रिलीज किया गया। इस मौके पर रितेश पांडेय ने कहा कि गाना ‘पतरी कमरिया आय हाय हाय’ फुल धमाल वाला गाना है। यह सबको झूमने को मजबूर कर देने वाला गाना है। हमने इस गाने को बेहद मेहनत और लगन से बनाया है। इसलिए सबों से आग्रह है कि आप अपना प्यार और स्नेह बनाए रखें। और पहले से भी ज्यादा आशीर्वाद दें। हम आपके लिए हमेशा नए और धमाकेदार गाने लाते रहेंगे।

watch it also- https://www.youtube.com/watch?v=81SEehkWk00&t=25s

आपको बता दें कि गाना ‘पतरी कमरिया आय हाय हाय’ को रितेश पांडेय और अंतरा सिंह प्रियंका ने गया है।प्रोजेक्ट हेड फतह नारायण सिंह हैं। गीत विशाल भारती और संगीत श्यामसुंदर का है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.