भोजपुरी म्यूजिक वर्ल्ड में अपने धमाकेदार गाने से सब के दिलों पर राज करने वाले सिंगर एक्टर रितेश पांडेय का होली गीत ' घरे सब परदेसिया अइले '...
बॉलीवुड

रितेश पांडेय का होली गीत ‘ घरे सब परदेसिया अइले ‘ का धमाल

भोजपुरी म्यूजिक वर्ल्ड में अपने धमाकेदार गाने से सब के दिलों पर राज करने वाले सिंगर एक्टर रितेश पांडेय का होली गीत ‘ घरे सब परदेसिया अइले ‘ ने धमाल मचा दिया है। उनका यह होली गीत सारेगामा हम भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है, जिससे एक ही दिन में 1 मिलियन से अधिक लोगों ने देख लिया है और यह गाना बेहद तेजी से वायरल हो रहा है।

इस गाने में भी रितेश अपने चिर परिचित अंदाज में ऑडियंस का मनोरंजन करते नजर आ रहे हैं। एक बार फिर से सारेगामा हम भोजपुरी के लिए फीमेल म्यूजिक सेंसेशन शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है। उन्होंने रितेश पांडेय के साथ मिलकर प्लेबैक सिंगिंग किया है, जो अब दर्शकों को वह पसंद भी आ रहा है।

लिंक : https://youtu.be/a7CbrAuSNI4

होली गीत ‘घरे सब परदेसिया अइले’ को लेकर सारेगामा हम भोजपुरी के बिजनेस हेड बद्रीनाथ झा ने कहा कि होली का त्यौहार सबकी जिंदगी में खुशियां लेकर आता है। भोजपुरी वर्ल्ड में इसे अपने ही तरीके से मनाते हैं। इसमें संगीत का अहम योगदान होता है। लोकगीत से लेकर आज सिनेमा और एल्बम के गीतों के बगैर होली का रंग कहां चढ़ता है। इसलिए हम अपने ऑडियंस के लिए सारेगामा हम भोजपुरी स्टाइल में एक से एक बढ़कर होली गीत लेकर आएंगे जिसकी शुरुआत हो चुकी है। होली गीत ‘घरे सब परदेसिया अइले’ एक शानदार गीत है, जो यकीनन आप सब लोगों को पसंद आ रही है और जो लोग अभी तक इसे नहीं देख सुन पाए हैं, उन्हें भी यह गाना खूब पसंद आएगी।

इसे भी पढ़ें- महाशिवरात्रि 2023 : जानें कब है मुहूर्त और क्या है पूजा विधि

 गाने को लेकर रितेश पांडेय ने भी लोगों से आशीर्वाद मांगा और कहा कि होली पर इससे बेहतरीन गाना आपने अभी तक नहीं सुना होगा इसलिए आप हमारे गाने को देखें सुने और अपनी प्रतिक्रिया जरूर दें। हम लोगों ने आपके लिए बहुत ही मेहनत से यह गाना बनाया है।

इसे भी पढ़ें-अरविंद अकेला कल्लू पर चढ़ी होली की खुमारी, रिलीज किया धमाकेदार होली गीत

 इस गाने के म्यूजिक वीडियो में रितेश के साथ कोमल सिंह नजर आ रही हैं। दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों द्वारा खूब पसंद की जा रही है। गाने के पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। लिरिक्स मंजी मीत का है और म्यूजिक दिया है आशीष वर्मा ने, जबकि कोरियोग्राफर बॉबी जंक्शन है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.