बतौर गीतकार सावेरी वर्मा ने इंडस्ट्री में एक और उंची छलांग लगाई है। और इस छलांग से सावेरी खुश और संतुष्ट दोनों हैं। बॉलीवुड की जानी-मानी गी...
Breaking News बॉलीवुड

सावेरी वर्मा ने लिखा टीवी शो हुनरबाज का टाइटल ट्रैक

मुंबई,संवाददाता। बतौर गीतकार सावेरी वर्मा ने इंडस्ट्री में एक और उंची छलांग लगाई है। और इस छलांग से सावेरी खुश और संतुष्ट दोनों हैं। बॉलीवुड की जानी-मानी गीतकार सावेरी वर्मा ने बहुचर्चित टीवी शो हुनरबाज का टाइटल ट्रैक लिखा है। जिसकी प्रशंसा भी होरही है।

Read also- बाल श्रम, बाल तस्करी, एवं बच्चों के पलायन को लेकर मानक संचालन प्रक्रिया पर चल रहा है शोध

   सावेरी वर्मा ने एक बार फिर अपनी कलम का हुनर दिखाया है। बहुचर्चित टीवी शो हुनरबाज़, जिसमें परिणति चोपड़ा ने अपना टीवी डेब्यू किया है, उसका टाइटल ट्रैक बख़ूबी लिखा है। सावेरी कहती हैं कि गीत का ट्रैक लिखना आसान नहीं होता, लेकिन थीम जब जच जाए या अच्छे से समझ में आ जाए तो मुश्किल भी नहीं होता। और तो और कभी-कभी तो यह खुद ब खुद बहुत अच्छा बन जाता है। हुनरबाज के ट्रैक के साथ भी ऐसा ही हुआ। बहुत ही अच्छा बन पड़ा है। दर्शकों को यह बहुत ही भाएगा।  

Get Corona update here

  सावेरी ने बताया कि इस गाने को संगीत आदित्य पुष्करना ने दिया है, जो बहुत ही ख़ूबसूरत बन पड़ा है। उन्होंने बताया कि यह शो हर शनिवार और रविवार को रात 9 बजे कलर्ज़ टीवी पर प्रसारित किया जाता है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.