गाना न तलवार की धार से हुआ रिलीज। भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी सुरीली आवाज से सबों के दिलों पर राज करने वाली लोकप्रिय गायक शिल्पी र...
बॉलीवुड

शिल्पी और शिव कुमार का नया गाना न तलवार की धार से हुआ रिलीज

गाना न तलवार की धार से हुआ रिलीज। भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी सुरीली आवाज से सबों के दिलों पर राज करने वाली लोकप्रिय गायक शिल्पी राज और न्यू कमर सिंगर शिव कुमार बिक्कू का नया गाना न तलवार की धार से ने रिलीज के साथ ही धमाल मचा दिया है। उनका यह गाना एक बार फिर से सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। न्यू ईयर के आगमन से कुछ दिन पहले रिलीज इस गाने को ऑडियन्स से खूब पसंद कर रही है। पल्लवी गिरी फिचरिंग इस गाने का म्यूजिक वीडियो भी बेहद आकर्षक है। 

 इस गाने के के रिलीज के बाद सारेगामा हम भोजपुरी के बिजनस हेड बद्रीनाथ झा ने कहा कि अब साल 2022 के कुछ ही दिन बचे हैं। इस साल सारेगामा हम भोजपुरी ने अपने टार्गेटेड गोल को अचिव किया है। नए–पुराने सभी कलाकारों को लेकर भोजपुरी संगीत प्रेमियों के लिए एक से बढ़कर एक गाना लाने में और उनके दिलों में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। उसी कड़ी में यह एक खूबसूरत गाना भी है। अब तक लोगों ने इस गाने को खूब पसंद किया है। अभी तो कुछ ही समय हुए हैं इस गाने के रिलीज हुए। उम्मीद है गाना ‘न तलवार की धार से’ को दर्शकों का प्यार–आशीर्वाद मिलेगा। साथ ही हम भोजपुरी के श्रोताओं से वादा करते हैं कि आने वाले साल में भी सारेगामा हम भोजपुरी आपके लिए क्लास और क्वालिटी मनोरंजन लेकर आएगा।

इसे भी पढ़ें-गाना आगरा के पेठा का जादू चला पटना में, शिल्पी राज की आवाज में वायरल

 वहीं, गाने के बारे में शिव कुमार बिक्कू ने बताया कि यह गाना फुल धमाल गाना है। अभी समय भी अब मस्ती और मनोरंजन का है। उसमें हमारा यह गाना खूब फिट आने वाला है। गौरतलब है कि इस गाने लिरिक्स डीएस धीरज ने बनाया है। म्यूजिक रवि राज देवा का है। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। कोरियोग्राफर प्रेम शर्मा और बिक्रम पासवान हैं। डीओपी महेश वेंकट है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.