सारेगामा हम भोजपुरी के गानों के कारवां में आज शिव कुमार बिक्कू और अनुपमा यादव की आवाज में एक नया गाना शामिल हो गया है। गाना है सुना ए बलम।...
बॉलीवुड

शिव कुमार बिक्कू और अनुपमा यादव का नया गाना सुना ए बलम हुआ रिलीज

सारेगामा हम भोजपुरी के गानों के कारवां में आज शिव कुमार बिक्कू और अनुपमा यादव की आवाज में एक नया गाना शामिल हो गया है। गाना है सुना ए बलम । यह गाना आज सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है और अब यह तेजी से वायरल भी हो रहा है। इस गाने के प्लेबैक सिंगर शिव कुमार बिक्कू और अनुपमा यादव की जोड़ी ऑडियंस को बहुत पसंद आ रही है। इस गाने का म्यूजिक वीडियो भी बेहद धांसू है, जिसमें शिव कुमार बिक्कू काजल राज के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री भी लाजबाव है।

लिंक : http://लिंक : https://youtu.be/SZ80xoixNyY

गाने को लेकर शिव कुमार बिक्कू ने कहा कि सुना ए बलम एक कमर्शियल गाना है, जो सबों को पसंद आने वाली है। गाने का लिरिक्स बेहतरीन है। सबों ने इसमें अपना हंड्रेड परसेंट दिया है। इसलिए हम भोजपुरी के ऑडियंस से आग्रह करेंगे कि आप हमारे गाने को खूब आशीर्वाद दें और चार्टबस्टर बनाएं। साथ ही हम सारेगामा हम भोजपुरी की पूरी टीम को धन्यवाद देते हैं कि इस म्यूजिक प्लेटफार्म पर सभी प्रतिभाशाली कलाकारों को मौका मिलता है।

वहीं सारेगामा हम भोजपुरी के बद्रीनाथ झा ने कहा कि शिव कुमार बिक्कू उभरते हुए कलाकार हैं, जिनका यह गाना सुना ए बलम बेहद खास है, मुझे उम्मीद है कि यह गाना सबों को बेहद पसंद आने वाली है। हम आगे भी इसी तरह नई प्रतिभा और नए कलाकारों को अपने चैनल से मौका देते रहेंगे और भोजपुरी म्यूजिक के फलक को और आगे बढ़ाने का काम भी करेंगे।

 बता दें कि शिव कुमार बिक्कू और सोनू कुमार यादव की आवाज में रिकॉर्ड किए गए गाना सुना ए बलम के राइटर सतवंत कुमार सिंह हैं। म्यूजिक रोशन सिंह का है। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। कोरियोग्राफर प्रेम शर्मा और विक्रम पासवान हैं।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.