फिल्म ‘तरकीब’ का मुहूर्त मुम्बई में हुआ। नोबल प्रोडक्शन्स के बैनर तले मशहूर गायक उदित नारायण की आवाज में गाने की रिकॉर्डिंग के साथ विक्रा....
बॉलीवुड

नवम्बर में शुरू होगी फिल्म ‘तरकीब’ की शूटिंग

फिल्म ‘तरकीब’ का मुहूर्त मुम्बई में हुआ।  पटना/मुंबई, जितेन्द्र कुमार सिन्हा। नोबल प्रोडक्शन्स के बैनर तले मशहूर गायक उदित नारायण की आवाज में गाने की रिकॉर्डिंग के साथ विक्रांत सिंह स्टारर बहुप्रतिक्षित फिलम ‘तरकीब’ का मुहूर्त मुम्बई में संपन्न हुआ। 

 इस फिल्म में विक्रांत सिंह, अरविन्द तिवारी, सुजान राम सिंह, अमितेश श्रीराम, रत्न सिंह, विनीत विशाल,भानू सिंह, गायक देवराज मुन्ना सहित कई कलाकार शामिल हैं।

Read also प्रेम गीत 2 लूट रही लोगों का दिल

फिल्म “तरकीब” के संगीतकार पवन मुरादपुरी, लेखक जितेंद्र यादव, गीतकार अयाज़ गोरखपुरी, डीओपी युधिष्ठर बेहेरा, कॉस्ट्यूम डिजाइनर अंकिता राय, कॉन्सेप्ट और ईपी अरविन्द तिवारी हैं।

watch it also —  https://www.youtube.com/watch?v=A4R0wNozbUI

फिल्म की शूटिंग की शुरुआत नवंबर महीने में होगी। शेड्यूल के अनुसार फिल्म का पहली शूटिंग आजमगढ़ में उसके बाद जौनपुर और फिर बनारस में की जाएगी। इस फिल्म यूनिट का दावा है  कि फिल्म की कहानी पारिवारिक है, इसलिए इस फिल्म का भरपूर आनंद परिवार के साथ बैठकर लिया जा सकेगा। देखा जा सकता है। इसकी कहानी उम्दा है, संवाद को सहज और सरल बनाने की भरपूर कोशिश की गई है। इसके गीत संगीत कर्णप्रिय और मनमोहक हैं। तरकीब फिल्म के बारे मैं कहा गया है कि यह फिल्म रोमांश और एक्शन से भरपूर है।इसलिए इसे देखने में भरपूर मजा आएगा।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.