गायिका शिल्पी सक्सेना इन दिनों परिवंश फिल्म की एल्बम साथियाँ में गायकी को लेकर ख्याति पा रही हैं। दर्शकों में उनकी अदाकारी भी चर्चित है। स...
बॉलीवुड

कोरोना काल में दिक्कतों के बाद भी हार नहीं मानी गायिका शिल्पी सक्सेना

पटना,जितेन्द्र कुमार सिन्हा। गायिका शिल्पी सक्सेना इन दिनों परिवंश फिल्म की एल्बम साथियाँ में गायकी को लेकर ख्याति पा रही हैं। दर्शकों में उनकी अदाकारी भी चर्चित है। साथियाँ परिवंश फिल्म द्वारा बनाया जाने वाला एक गीत है, जो हाल में ही रिलीज हुआ है। यह म्यूजिक प्लेटफार्म पर भी स्पोटीफाई, जिओ सावन, रजसो, अमेजन म्यूजिक पर उपलब्ध है। ये गीत लोगों में काफी पसंद किया जा रहा है, जिसके कारण सोशल मीडिया पर शिल्पी सक्सेना जमकर ट्रेंड हो रही हैं और सोशल मीडिया में इनकी फैन फॉलोविंग बढ़ती जा रही है।

Read also- नवम्बर में शुरू होगी फिल्म ‘तरकीब’ की शूटिंग

शिल्पी सक्सेना के गुरु गौरव श्रीवास्तव मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर हैं। उन्होंने अपनी कम्पनी परिवंश फिल्म्स को प्रयागराज में खोला है। एक इन्टरव्यू में उन्होंने बताया था कि प्रयागराज के कलाकारों को अपने सपनों को साकार करने के लिए कहीं दूर न जाना पड़े, इसलिए उन्होंने प्रयागराज के गायकों को ही प्राथमिकता देना शुरु किया है। परिवंश फिल्म्स अब प्रयागराज की एक जानी-मानी प्रोडक्शन कम्पनी है।

watch it also —  https://www.youtube.com/watch?v=A4R0wNozbUI

गायिका शिल्पी सक्सेना ने अपने  इंटरव्यू में बताया कि गौरव श्रीवास्तव से उनकी मुलाकात लगभग 2 वर्ष पूर्व हुई थी, उसी समय उन्होंने इबादत एल्बम में काम करने का उन्हें मौका दिया था। उनकी गायकी को देखते हुए उन्हें अगले गीत दिलजानियाँ में भी मौका दिया। सूत्रों ने यह भी बताया कि शिल्पी सक्सेना हर कसौटी पर खरी उतरीं।  इसके बाद कोरोना काल के कारण कई तरह की दिक्कतों का सामना उन्हें करना पड़ा, लेकिन उसने हार नही मानी और अपनी गायकी पर पूरा ध्यान दिया। आज  साथिया म्यूजिक एल्बम पर उनके अगले कई गीतों पर काम चल रहा है, जिसमें मरजावांगी सभी म्यूजिक प्लेटफार्म पर उपलब्ध भी हैI

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.