कृष्णा चौहान फाउंडेशन द्वारा अंधेरी मुंबई के मेयर हाल में आयोजित लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवार्ड में विशेष संवाददाता संत कुमार गोस्वामी क...
बॉलीवुड

दादा साहेब फाल्के अवार्ड से सम्मानित हुए विशेष  संवाददाता संत कुमार गोस्वामी

पटना,संवाददाता। कृष्णा चौहान फाउंडेशन द्वारा अंधेरी मुंबई के मेयर हाल में आयोजित लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवार्ड में विशेष संवाददाता संत कुमार गोस्वामी को फ़िल्म जगत की जानीमानी हस्तियों के साथ सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्हें अंग वस्त्र और प्रशस्ति पत्र भी दिया गया और उनके बॉलीवुड व सामाजिक गतिविधियों की की गई रिपोर्टिंग की सराहना भी की गई।

 संत कुमार गोस्वामी ने दिल्ली, यूपी, बिहार आदि जगहों पर पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर अपनी पहचान बुलंदियों तक पहुंचाई है। आज वे किसी परिचय के मोहताज नही है। फ़िल्म जगत के जाने माने हस्तियों , बुद्धिजीवी, समाजसेवी, राजनीतिक जानकार आदि के बीच उन्होंने अपनी एक विशेष पहचान बनाई है।

Read also-फिल्म गुठली लड्डू को कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टीवल में मिला सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार

 उन्हें बॉलीवुड लीजेंड अवार्ड 2021 से भी नवाजा जा चुका है। संत कुमार को युवा गोस्वामी रत्न, कमलवीर सम्मान, नारी सामान्य शक्ति 2022, बॉलीवुड आइकॉनिक अवार्ड, बिहार पुलिस सप्ताह सामान्य सह पारितोषिक वितरण समारोह 2022, धूपनाथ सिंह स्मृति सद्भावना सम्मान, डॉ वीवी गिरि जयंती सह सम्मान समारोह एवं विभिन्न संस्थाओं द्वारा कोरोना वॉरियर्स सम्मान से भी नवाजा जा चुका है।

Get Corona update here

 संत ऑल इंडिया रेडियो के कार्यक्रम में भी समय- समय पर भाग लेते रहे हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में बेहतर योगदान के लिए महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर महत्मा गांधी रत्न अवार्ड 2021 से भी सम्मानित किया गया है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.