Akshara Singh
बॉलीवुड

सुपर हॉट Akshara Singh का जलवा है इंस्टाग्राम पर, यामिनी सबसे पीछे

सोशल मीडिया के जमाने में इन दिनों फिल्मी सितारों का स्टेटस सिंबल इंस्टाग्राम बन चुका है। इंडस्ट्री के हर लोग अपने पोस्ट और उनकी प्रिजेंस से फैंस से जुड़ते हैं। इस मामले में भोजपुरी की अभिनेत्रियां भी किसी से कम नहीं हैं।भोजपुरी की सभी अभिनेत्रियां भी इंस्टाग्राम का जमकर उपयोग कर रही हैं। लेकिन भोजपुरी में इन दिनों सक्रिय अभिनेत्रियों में किसको आम आदमी कितना पसंद कर रहे है, ये हम आपको बता रहे हैं। इंस्टाग्राम पर सबसे अधिक एक्टिव रहने और लोगों द्वारा पसंद की जाने वाली अभिनेत्रियों में नम्बर 1 हैं हौट Akshara Singh.

Read Also: Priya Mallik के टॉक शो में शिरकत करेंगे राजीव रंजन प्रसाद

इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा लोग Akshara Singh को पसंद करते हैं। यहां इनके फ़ॉलोअर्स की संख्या 30 लाख है। अक्षरा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लगातार एक्टिव रहती हैं और वे अपने प्रोजेक्ट्स के अलावे रिल्स भी खूब शेयर करती हैं, जिस पर उनके चाहने वालों की कॉमेंट की भीड़ लगी होती है।

Get latest updates on Corona

Akshara Singh के बाद भोजपुरी की दूसरी ग्लैमरस दिवा काजल राघवानी का नम्बर है, जिनके नाम कई सुपर हिट फिल्में और मस्त मलंग कर देने वाले गाने हैं। उनको इंस्टाग्राम पर 22 लाख लोग फॉलो करते हैं। काजल भी लगातार इंस्टाग्राम पर अपडेट होती हैं और अपने प्रोजेक्ट्स के साथ अलग – अलग तरह के वीडियोज अपलोड करती हैं। तीसरे स्थान पर हैं यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे। आम्रपाली को इंस्टा पर 20 लाख लोग फॉलो करते हैं। आम्रपाली, अक्षरा और काजल के इंस्टाग्राम बेहद अपडेटेड होते हैं।

इनके बाद जिनका नम्बर आता है, वो हैं – शुभी शर्मा, रानी चटर्जी और अंजना सिंह। तीनो एक से बढ़कर एक अदाकारा हैं, जिनका सिक्का इंडस्ट्री में खूब चलता है, तो इंस्टाग्राम पर भी ये कम नहीं हैं। इंस्टा पर शुभी शर्मा चौथे नम्बर पर हैं और उन्हें 19 लाख, पांचवे नम्बर पर रानी को 14 लाख और छठे नम्बर पर अंजना को 13 लाख लोग फॉलो करते हैं। वहीं, 12 लाख फॉलोवर्स ले साथ लूलिया गर्ल निधि झा का नम्बर सातवां है। आठवें नम्बर पर पूनम दुबे हैं, जिनके फॉलोवर्स 10 लाख हैं। नवें पर पाखी हेगड़े को 9 लाख 13 हजार,दसवें नम्बर पर स्मृति सिन्हा को 4 लाख 76 हजार, 11वें नम्बर पर मिस जम्मू अनारा गुप्ता को 3 लाख 7 हज़ार और 12वें नम्बर पर यामिनी सिंह को 2 लाख 84 हजार लोग फॉलो करते हैं।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.