Pardesiya
बॉलीवुड

Pardesiya के लिए सुपर स्टार खेसारीलाल यादव ने शर्टलेस होकर लगाया पोछा

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव इन दिनों शर्टलेस होकर पोछा लगा रहे हैं, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में खेसारीलाल यादव के साथ अभी हाल ही में रिलीज उनके सुपरहिट गाना Pardesiya की हेरोइन श्वेता माहरा भी सेंसेशनल लुक में नज़र आ रहीं हैं। इस वीडियो को खेसारीलाल यादव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से जारी किया है, जिसमें उनकी और श्वेता की केमेस्ट्री किसी के भी दिल छू लेगी। खासकर तब जब शर्टलेस होकर पोछा लगाते खेसारीलाल को नज़र न लगे, इसलिए श्वेता उन्हें काजल लगाती हैं।

खेसारीलाल यादव का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया है। इस वीडियो को उन्होंने अपने गाने के प्रमोशन के तौर पर बनाया है। सारेगामा हम भोजपुरी पर रिलीज ‘Pardesiya’ को भोजपुरी दर्शकों ने जबरदस्त प्यार दिया है। यही कारण है कि तीन ही दिन में इस गाने को 8.5 मिलियन (8,600,277) से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इंस्ट्राग्राम पर अपना ये वीडियो पोस्ट किया है जिसे 80 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है और 2500 से ज्यादा कमेंट्स किए गए हैं। इस वीडियो कैप्शन में खेसारी लाल यादव ने लिखा है… ‘Stay Home, Stay Happy with Pardesiya’

Read Also: सब्सिडी के नाम पर किसानों के साथ धोखाधड़ी: Chittaranjan gagan

सुपरस्टार खेसारीलाल यादव ने पहली बार अपने गानों का प्रमोशन इंस्टाग्राम रील से किया, क्योंकि उनके भोजपुरी गाने रिलीज के साथ सोशल मीडिया पर छा जाते हैं। आम लोगों में उनके प्रति दीवानगी उनके गाने को हिट करा देती है। अब Pardesiya भी सोशल मीडिया पर छा गया है।

Get latest updates on Corona

श्वेता माहरा के साथ खेसारीलाल यादव ने गाने के वीडियो में जबरदस्त डांस किया है। वहीं खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज की आवाज का जादू भी लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। इस गाने के पीआरओ रंजन सिन्हा हैं, जिन्होंने बताया कि यह गाना हिंदी गाने Pardesiya का भोजपुरी वर्जन है, जिसका रीक्रिएशन भोजपुरी अंदाज में किया गया है, जो अब खूब पॉपुलर हुआ है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.