आज भोजपुरी जगत के सक्सेस मशीन सुपर स्टार खेसारी लाल यादव का जन्मदिन है। इस अवसर पर उन्हें इंडस्ट्री और उनके चाहने वाले दूसरे लोग भी सुबह स...
बॉलीवुड

लोगों की सेवा कर पटना में मनाया गया सुपर स्टार खेसारीलाल यादव का जन्मदिन

आज भोजपुरी जगत के सक्सेस मशीन सुपर स्टार खेसारी लाल यादव का जन्मदिन है। इस अवसर पर उन्हें इंडस्ट्री और उनके चाहने वाले दूसरे लोग भी सुबह से ही बधाई एवं शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं राजधानी पटना में खेसारीलाल यादव का जन्मदिन अलग ही अंदाज में मनाया जा रहा है, जहां खेसारी चेरिटेबल फाउंडेशन ट्रस्ट के द्वारा सुबह 11 बजे दानापुर अनाथालय में फल, मिठाई, रंग-गुलाल और वस्त्र वितरण कर उनके जन्मदिन मनाया गया।

 ट्रस्ट द्वारा ही ओल्ड एज होम, नेहरू नगर, पाटलिपुत्र कॉलोनी में भी खेसारी के जन्मदिन पर फल वस्त्र और भोजन का वितरण किया गया। वहीं पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर और पीएमसीएच अस्पताल में भी जरूरतमंद लोगों और मरीजों के बीच भोजन वितरण किया गया।

Read also- विक्रांत सिंह ने किससे कह दिया कि हम तोहरा से सच्चा प्यार करिला…

  इसके अलावा शाम में बोरिंग रोड चौराहे पर केक काट कर उनके फैंस ने उनका जन्मदिन मनाया और उनकी लंबी आयु की कामना की। मालूम हो कि खेसारी जितने बड़े स्टार हैं, दिल से उतने ही संवेदनशील व्यक्तित्व के मालिक भी हैं। यही वजह है कि जब भी लोग मुसीबत में होते हैं, तब वे और उनका यह ट्रस्ट लोगों की मदद भी करता है। ट्रस्ट के लोग बताते हैं कि खेसारीलाल यादव का जन्मदिन प्रति वर्ष ऐसे ही मनाया जाता है।

Get Corona update here

 आपको बता दें कि बिहार के छपरा में जन्मे खेसारी लाल यादव ने गरीबी को झेला, देखा और बेहद करीब से महसूसा है। पिता मंगरू लाल यादव चने बेचकर किसी तरह परिवार पालते थे। सात बेटे और पत्नी को पालने के लिए पिता दिनरात मेहनत करते थे। यह गरीबी देखकर खेसारी लाल यादव भी दुखी हो जाते थे। पिता के हाथ मजबूत करने के लिए खेसारी लाल यादव ने मजदूरी तक की। गांव में आई बरात में महिला डांसर बनकर पैसे कमा लेते थे, जो परिवार के लिए बड़ा संबल था।  वे इसी तरह संघर्ष करते रहे और आज वे सफलता के शीर्ष पर हैं, लेकिन अपनी जड़ों से भी दूर नहीं हुए। यही वजह है कि आज उनकी ख्याति ग्लोबल हो चुकी है और उन्हें अब बॉलीवुड से भी ऑफर आने लगे हैं।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.