dj lagaake gariyaib sanam
बॉलीवुड

रिलीज के साथ सुर्खियों में आया सुपर स्टार खेसारीलाल यादव का गाना ‘dj lagaake gariyaib sanam’

अपने गाने और फिल्मों को लेकर ट्रेंड में रहने वाले भोजपुरी सुपर स्टार खेसारीलाल यादव का नया गाना ‘dj lagaake gariyaib sanam’ रिलीज के साथ सुर्ख़ियों में है।गाना मशहूर म्यूजिक कम्पनी टिप्स भोजपुरी से रिलीज हुई है।इस गाने में खेसारीलाल यादव और खुसबू तिवारी (KT) ने अपनी सुरीली आवाज दी है, जो भोजपुरी के दर्शकों और खेसारीलाल यादव के फैंस को खूब पसंद भी आ रही है।

इन दिनों लगन का सीजन है, तो ज्यादातर भोजपुरी गाने शादी ब्याह से जोड़ कर ही रिलीज हो रहे हैं।

Read Also: भोला लाल दास ने Maithili को स्थान दिलाने में अग्रणी भूमिका निभाई:मनोज मनु

खेसारीलाल यादव का यह गाना भी कुछ ऐसा ही हैं, जिसमे खेसारीलाल यादव की प्रेमिका की शादी किसी और से हो रही होती है और तभी वह अपनी प्रेमिका से कहते हैं कि ‘dj lagaake gariyaib sanam’. गाने की मेकिंग और बोल दोनों भोजपुरी म्यूजिक लवर्स के जुबान पर चढ़ने लगे हैं।

Get latest updates on Corona

खेसारीलाल यादव इसे ऑडियंस का प्यार और आशीर्वाद मानते हैं और कहते हैं कि ‘dj lagaake gariyaib sanam’ भोजपुरी समाज के लोगों को समर्पित है।

आपको बता दें कि खेसारीलाल यादव के गाने ‘DJ लगाके गरियाइब सनम’ का लिरिक्स यादव राज का है और म्यूजिक आर्य शर्मा का है जबकि पीआरओ रंजन सर्वेश हैं।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.