खेसारीलाल यादव से जब मिली नेपाली लड़की तो निकल पड़े खुशी के आंसू। सुपर स्टार के प्रति उनके चाहने वाले फैंस उनकी दीवानगी में क्या कुछ नहीं क...
बॉलीवुड

खेसारीलाल यादव से लिपटकर नेपाली लड़की ने कुछ कर दिया ऐसा कि वीडियो हो रहा खूब वायरल

खेसारीलाल यादव से जब मिली नेपाली लड़की तो निकल पड़े खुशी के आंसू। सुपर स्टार के प्रति उनके चाहने वाले फैंस उनकी दीवानगी में क्या कुछ नहीं कर लेते और जब उनको अपने पसंदीदा स्टार से सामने से मिलने का मौका मिल जाये तो कहने ही क्या। ऐसा ही कुछ हुआ बीते दिनों खेसारीलाल की महिला फैन्स के साथ, जिसे खेसारीलाल से जब मिलने का मौका मिला तो वह उनसे लिपट कर रोने लगी। यकीनन ये खुशी के आंसू थे।

यह वाकिया नेपाल के मधेश प्रदेश पतौरा, रौतहट का है, जहां खेसारीलाल एक कार्यक्रम में गए थे। वहां उन्हें एक महिला फैन मिली, जो खुद भी एक स्टेज परफॉर्मर है। उसने खेसारीलाल यादव को देखते ही गले लगा लिया और रोने लगे।

Read also-फ्लोर पर आई भोजपुरी के शोमैन प्रदीप के शर्मा की फ़िल्म ‘अफसर बिटिया’, शूटिंग शुरू

 रोते हुए उसने कहा कि खेसारीलाल से मिलना उनका सपना था। वे 8 साल की उम्र से खेसारीलाल यादव की फैन्स हैं। वे उसे बहुत प्यार भी करती हैं और हमेशा से उसका सपना था कि वो खेसारीलाल यादव को मिलकर गले लगा ले। जो कल महाशिवरात्रि के अवसर पर पूरा हुआ।

Get Corona update here

 उस लड़की ने स्टार खेसारीलाल को बताया कि वे  खुद एक कलाकार हैं और उन्हें उनके पति का खूब सपोर्ट मिलता है। इस पूरी घटना के बाद खेसारीलाल ने अपनी इस महिला फैंस को शुक्रिया कहा और उसके पति से भी आशीर्वाद मांगा। खेसारीलाल ने मौके पर कहा कि मैंने जिंदगी में यही प्यार और स्नेह कमाया है। इस लड़की ने जमाने की परवाह किये बिना अपने हाथों पर मेरा टैटू बनवा लिया। यह काफी इमोशनल क्षण है। वहीं, खेसारीलाल यादव के इस फैन मोमेंट का वीडियो अब खूब वायरल हो रहा है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.