भोजपुरी की म्यूजिक सेंसेशन शिल्पी राज का नया गाना आगरा के पेठा आज पटना में एक भव्य प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रिलीज कर दिया गया। इस मौके ...
बॉलीवुड

गाना आगरा के पेठा का जादू चला पटना में, शिल्पी राज की आवाज में वायरल

पटना,संवाददाता। भोजपुरी की म्यूजिक सेंसेशन शिल्पी राज का नया गाना आगरा के पेठा आज पटना में एक भव्य प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रिलीज कर दिया गया। इस मौके पर गाने में नजर आ रही हैं अभिनेत्री पल्लवी गिरी, अभिनेता मुकेश ओझा, वीडियो डायरेक्टर केडी और कंपनी के ओनर राजीव झा मौजूद थे, जिन्होंने इस गाने को बेहतरीन बताया और कहा कि इस गाने में एक मिठास है, जो भोजपुरी ऑडियंस को खूब पसंद आएगी।

 गाना आगरा का पेठा R4U भोजपुरी म्यूजिक चैनल पर रिलीज हुआ है, जो रिलीज के साथ ही वायरल भी होना शुरू हो गया है। इस गाने का मुख्य आकर्षण, जहां शिल्पी राज की सुरीली आवाज है। वहीं मुकेश ओझा और पल्लवी गिरी की केमिस्ट्री भी काफी आकर्षित करने वाली है। इस गाने का लिरिक्स सूरज कुमार निर्मल ने बनाया है जबकि गाने में म्यूजिक शैलेंद्र कुमार का है। गाने की प्रोड्यूसर राजीव झा हैं। उनका मानना है कि यह गाना लोगों के दिलो-दिमाग में मिठास भरने वाला है।

इसे भी पढ़ें- फिल्म गॉडफादर में खेसारी लाल यादव के अपोजिट होगी यामिनी सिंह

 वहीं संवाददाता सम्मेलन के दौरान अभिनेत्री पल्लवी गिरी ने कहा कि आगरा का पेठा एक मस्ती भरा सॉन्ग है, जिसे करने में बहुत मजा आया। यह एकदम साफ सुथरा गाना है, जो भोजपुरी म्यूजिक के फलक को ऊंचा करने वाला है। भोजपुरी के तमाम दर्शकों से मैं आग्रह करूंगी कि आप सभी मेरे गाने को खूब प्यार और आशीर्वाद दें। अभिनेता मुकेश ओझा ने भी गाने को शानदार बताते हुए इसे स्नेह और आशीर्वाद देने की बात कही।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.