Pawan Singh
बॉलीवुड

लंदन में हुई Pawan Singh की फ़िल्म ‘प्रेम पुकार’ की शूटिंग,पोस्टर और ट्रेलर जल्द होगा लांच

Pawan Singh की सबसे महंगी फ़िल्म ‘प्रेम पुकार’ का पोस्टर और ट्रेलर जल्द ही लांच किया जाएगा, जिसकी शूटिंग लंदन के खूबसूरत लोकेशन में हुई है। इसकी जानकारी फ़िल्म के निर्माता अभय सिन्हा व शिवांशु पांडेय ने दी। उन्होंने बताया कि फ़िल्म भले अंग्रेजों की धरती पर बनी है, लेकिन स्वैग तो पूरा भोजपुरिया ही है। हमने इस फ़िल्म को एक बड़े स्केल पर बनाया है। तभी हमने फ़िल्म की शूटिंग ऑक्सफ़ोर्ड, कैम्ब्रिज, विंडसर कैसल, ऑक्सफ़ोर्ड स्ट्रीट जैसे मनोरम लोकेशन में शूट किया है।
Read Also : Disha Patani की बिकनी पिक्चर ने बढ़ा दिया है इंटरनेट का पारा

गौरतलब है कि पवन की फ़िल्म ‘प्रेम पुकार’ यशी फिल्म्स प्रा. लि. व जुम्बिया एंटरटेनमेंट प्रस्तुत और डिवाइन फ़िल्म प्रोडक्शन यूके के बैनर तले बनने वाली फिल्म है। इस फ़िल्म को भोजपुरी पर्दे पर एक से बढ़ कर एक सफल फिल्में देने वाले निर्देशक प्रेमांशु सिंह ने डायरेक्ट किया है। इस फ़िल्म को लेकर पवन सिंह बेहद खुश हैं और कहते हैं कि फिल्म ‘प्रेम पुकार’ लाजवाब कहानी पर बनी है। लंदन के लोकेशन में भोजपुरी कहानी दर्शकों के लिए खास अनुभव वाला होगा आओके उन्हें बहुत पसंद भी आएगा। यह फ़िल्म अपनी माटी से दूर लंदन में अपने संस्कृति और संस्कारों को जिंदा रखे हुए है।

फिल्म ‘प्रेम पुकार’ में पवन सिंह और हर्षिका पुनिचा के साथ दीपक सिन्हा, पदम् सिंह, माया यादव, अनुराधा सिंह, संजय महानंदा, महिमा गुप्ता और अनन्या लीड रोल में हैं। फ़िल्म के निर्माता अभय सिन्हा व शिवांशु पांडेय हैं, जबकि लाइन प्रोड्यूसर यूके के विपुल शर्मा हैं। प्रेमांशु सिंह डायरेक्टर हैं।

आपको बताते चलें Pawan Singh एक भारतीय भोजपुरी भाषा के पार्श्व गायक और फिल्म अभिनेता हैं। उनका जन्म आरा, बिहार के जोकहरी में हुआ था। उन्होंने देवरा बड़ा सतावेला, भोजपुरिया राजा जैसी प्रमुख भोजपुरी फिल्मों में अभिनय किया है। संगीत में लगभग 2528 भोजपुरी और हिंदी सिनेमा तथा 895 वीडियो एल्बम किये है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.