Khesari lal Yadav
बॉलीवुड

Khesari lal Yadav की फ़िल्म “प्यार तो होना ही था” का ट्रेलर जल्द होगा रिलीज

सुपर स्टार Khesari lal Yadav और निर्देशक रजनीश मिश्रा की जोड़ी ने लंदन में एक और फ़िल्म की है, जिसका टाइटल है ‘प्यार तो होना ही था’। इस फ़िल्म का निर्माण यशी फिल्म्स और नेबुला फिल्म्स लि. ने मिलकर किया है। फ़िल्म में Khesari lal Yadav के साथ साउथ की खूबसूरत अदाकारा सहर अफ़सा हैं। यह एक रोमांटिक फिल्म है, जिसे लंदन के शानदार लोकेशन, ऑक्सफ़ोर्ड, हावर्ड, कैम्ब्रिज, लंदन आई, लंदन ब्रिज, विंडसर पैलेश, लंदन सेंट्रल पर फिल्माई गयी है। रजनीश मिश्रा ने खेसारीलाल और सहर की केमेस्ट्री को इतने शानदार तरीके से उभरा है कि आपको यकीन नहीं आएगा। इसकी एक झलक सेट के वायरल फोटोज में देखा जा सकता है।

Read Also: Pawan Singh के गाने रिलीज के बाद मिलियन व्यूज के साथ होते हैं वायरल

आपको बता दें कि फ़िल्म ‘प्यार तो होना ही था’ के प्रोड्यूसर अभय सिन्हा, निशांत उज्ज्वल, प्रशांत जम्मुवाला हैं। जबकि फ़िल्म के रायटर, डायरेक्टर और म्यूजिक डायरेक्टर रजनीश मिश्रा है। इस फ़िल्म को लेकर निर्माता अभय सिन्हा,निशांत उज्ज्वल और प्रशांत जम्मुवाला बेहद आशान्वित हैं और कहते हैं कि फ़िल्म बेहद शानदार बनी है। ‘प्यार तो होना ही था’ आज के जमाने की लव स्टोरी है, जो युवा दर्शकों को बेहद पसंद आने वाली है। हमारी कोशिश रही है कि हम उन फिल्मों का निर्माण करे, जिससे दर्शकों के मनोरंजन के साथ हमारी इंडस्ट्री भी आगे बढ़े। हमारी फिल्में घर -परिवार के लोग साथ बैठकर बखूबी देख सकते हैं। ऐसी ही एक कहानी को लेकर हमने सात समंदर पर ‘प्यार तो होना ही था’ बनाई है। फ़िल्म आपके दिल को छू लेगी, इसलिए देखिएगा जरूर।फ़िल्म प्रदर्शन को तैयार है। ट्रेलर जल्द ही रिलीज होगी।

वहीं, रजनीश मिश्रा ने कहा कि फ़िल्म में दर्शकों को नयापन लगेगा। भोजपुरी समाज के लोग आज दुनिया भर में रह रहे हैं, तो कहानी भी हमारी ग्लोबल होगी। यह लाजमी है। आज हम नए कॉन्सेप्ट के साथ उसी ग्लोबल कहानी को लेकर एक बेहतरीन फ़िल्म बनाने की कोशिश की है। उम्मीद है सबों को पसंद आएगी। फ़िल्म के पीआरओ रंजन सिन्हा और सर्वेश कश्यप हैं। इस फ़िल्म में Khesari lal Yadav और सहर अफ़सा के अलावा हिंडोला चक्रबर्ती, अनन्या, दीपक सिन्हा, अनुराधा और संजय महानन्द मुख्य भूमिका में हैं।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.