भोजपुरी स्टार पवन सिंह और म्यूजिक कम्पोजर सलीम सुलेमान की जोड़ी एक बार फिर से सुर्खियों में है। वजह है उनका नया गाना ' याद आती नहीं '...
बॉलीवुड

पवन सिंह और सलीम सुलेमान का गाना ‘ याद आती नहीं ‘ रिलीज के साथ होने लगा ट्रेंड

भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह और म्यूजिक कम्पोजर व प्रोड्यूसर सलीम सुलेमान की जोड़ी एक बार फिर से सुर्खियों में है। वजह है उनका नया गाना ‘याद आती नहीं’, जो आज ही रिलीज हुआ है। यह हिंदी गाना सलीम सुलेमान के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ और यह टॉप 15 में ट्रेंड भी करने लगा है। पवन सिंह के लिए यह एक नया रिकॉर्ड है।

 बता दें कि सलीम सुलेमान और पवन सिंह का कोलेब्रेशन इससे पहले गाना ‘बबुनी तेरे रंग’ में देखने को मिला था, जो खूब वायरल हुआ था। उसके बाद अब एक बार फिर से दोनों की दस्तक ने उनके फैंस के बीच जुनून पैदा कर दिया है। तभी गाना ‘ याद आती नही ‘ को वे खूब पसंद कर रहे हैं। यह एक इमोशनल गाना है, जो दिल से कनेक्ट होता है। दोनों पिछले कुछ दिनों से इस हिंदी सॉन्ग ‘याद आती नहीं’ को लेकर  चर्चा में थे, जिसे लेकर फैंस का इंतजार अब खत्म हो चुका है।

इस  इमोशनल म्यूजिक वीडियो  को सलीम सुलेमान ने तैयार किया है। गाने का म्यूजिक कमाल का है, जो कि श्रद्धा पंडित के लिरिक्स के साथ दिल में दस्तक दे रहा है। इनका वीडियो रिलीज होते ही इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है। इसके पीआरओ रंजन सिन्हा है।

Read also- ऋचा चड्ढा ने सीख रही हैं अपनी अगली फिल्म के लिए घुड़सवारी

  बात अगर इस गाने की म्यूजिक वीडियो की करें तो पवन, इसमें एक्टर पंजाबी एक्ट्रेस प्रियंका खेरा से प्यार करते नजर आ रहे हैं। और प्रियंका खेरा पवन को धोखा देती हैं और किसी और से अफेयर कर बैठती हैं, जिसे एक दिन खुद पवन देख लेते हैं और उनका दिल टूट जाता है।

Get Corona update here

 गाना से जुड़े लोगों का दावा है कि अगर आपने भी कभी प्यार किया है और आपका दिल टूटा है, तो यकीन मानिए गाने के लिरिक्स इतने प्यारे हैं कि आपकी आंखों में आंसू आ जाएंगे।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.