नच बलिये फेम विक्रांत सिंह राजपूत और मोनालिसा की जोड़ी इन दिनों टीवी पर खूब पसंद की जा रही है. स्टार प्लस के रियलिटी शो स्मार्ट जोड़ी...
बॉलीवुड

विक्रांत सिंह ने किससे कह दिया कि हम तोहरा से सच्चा प्यार करिला…

 नच बलिये फेम विक्रांत सिंह राजपूत और मोनालिसा की जोड़ी इन दिनों टीवी पर खूब पसंद की जा रही है. स्टार प्लस के रियलिटी शो स्मार्ट जोड़ी में विक्रांत और मोनालिसा का जलवा भी खूब चल रहा है. ऐसे में जब विक्रांत सिंह राजपूत ने मोनालिसा को भोजपुरी स्टाइल में प्रपोज किया तो मोनालिसा भावुक हो गयी और रोने लगी। इसके बाद अब यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।   

दरअसल रियलिटी शो स्मार्ट जोड़ी में एक टास्क के दौरान शादी के गेट अप में नजर आ रहे विक्रांत ने मोनालिसा को भोजपुरी स्टाइल में प्रपोज किया। विक्रांत ने कहा कि मोना तू हमार गुरुर हउ…, तू हमार घमंड हउ, … तू हमार जान हउ, … तू हमार जहान हउ, … दुनिया कुछ भी बोले, हमरा के काउनो फर्क नहीं पड़े वाला … हम तोहरा से सच्चा प्यार करिला … इसके बाद क्या था. मोनालिसा रोने लगी और रोते हुए मोना ने भी विक्रांत से कहा कि वो भी विक्रांत से बेहद प्यार करती हैं।

 मोनालिसा और विक्रांत की इस प्यारी सी केमेस्ट्री ने वहां मौजूद सभी के चेहरों पर मुस्कान ला दिया। फिर क्या था, इसका वीडियो क्लिप भी वायरल होने लगा। हालाँकि स्मार्ट जोड़ी के इस एपिसोड का प्रसारण रविवार 13 मार्च को होगा, जिसका उनके फैंस बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं।

 आपको बता दें कि फेमस रियलिटी शो नच बलिये से देश भर में अपनी छाप छोड़ने वाली जोड़ी विक्रांत सिंह राजपूत और मोनालिसा का धमाल इस शो में भी जारी है, जहां अभिनय, नृत्य, क्रिकेट, संगीत, कॉमेडी और कोरियोग्राफी जैसे विभिन्न क्षेत्रों की सेलिब्रिटी जोड़ियां एकसाथ नजर आ रही हैं।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.