Thora Gussa Thora Pyar
बॉलीवुड

24 को आ रही है यश कुमार की कॉमेडी फिल्म ‘Thora Gussa Thora Pyar’ का ट्रेलर

भोजपुरी सिनेमा में कथा प्रधान फिल्में करने वाले यश कुमार की कॉमेडी फ़िल्म ”Thora Gussa Thora Pyar’ का ट्रेलर 24 मई 2021 को रिलीज होने वाला है। इस फ़िल्म का ट्रेलर ज़ी बाईस्कोप के यूटयूब से सुबह 6 बजे जारी किया जाएगा। फ़िल्म का फर्स्ट लुक पहले ही वायरल हो चुका है, जिसमें यश कुमार और निधि झा के साथ मशहूर कॉमेडियन रोहित सिंह मटरू की उपस्थिति अलग अंदाज में है। फ़िल्म का ये पोस्टर लोगों ने खूब पसंद भी किया और अब इसका ट्रेलर भी रिलीज को तैयार है।

Read Also: Rani Chatterjee संग देव सिंह लगा रहे है ठुमके,वीडियो हुआ वायरल

यश कुमार एंटरटेनमेंट प्रस्तुत फ़िल्म ”Thora Gussa Thora Pyar’ एक मिडिल क्लास फैमिली की कहानी लगती है। फ़िल्म के निर्माता यश कुमार एंटरटेनमेंट और निर्देशक सुजीत वर्मा हैं। सुजीत वर्मा कहते हैं कि ‘Thora Gussa Thora Pyar एक अलग ही तरह की कॉमेडी है, जो दर्शकों को खूब गुदगुआयेगी। फ़िल्म की कहानी व पटकथा एस के चौहान की है।

पीआरओ रंजन सिन्हा- सर्वेश कश्यप हैं। संवाद एस के चौहान व संदीप कुशवाहा, संगीत मुन्ना दुबे, गीत राजेश मिश्रा, छायांकन जहांगीर का है। फ़िल्म में यश कुमार, निधी झा, महेश आचार्य, राधे कुमार, मटरू, पुष्पा वर्मा, श्रद्धा नवल, बबीता ठाकुर, काजल सिंह, मनोज मोहनी, श्रवण तिवारी, और विशेष भूमिका में अंजना सिंह हैं। एक्शन हीरा यादव, नृत्य प्रवीण सेलर व महेश आचार्या कला अंजनी तिवारी कार्यकारी निर्माता मोनू उपाध्याय हैं।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.