बहुत कम लोगों को पता है कि बॉलीबुड की दबंग गर्ल और बिहारी बाबू की बेटी सुपरस्टार सोनाक्षी सिन्हा को यात्रा करना बेहद पसंद है। वह जहां जाती हैं, वहां की संस्कृति में घुल-मिलकर लोकल बाजारों से खूब खरीदारी करना और स्थानीय खाने का स्वाद लेना बहुत पसंद है। इनके सबके साथ फ्लाइट, होटल और बाकी गतिविधियों को मैनेज करना सोनाक्षी सिन्हा के लिए भी मुश्किल होता है। ऐसे में वो शुक्रिया अदा करती हैं बुकिंग.कॉम को जिसने आजकल यात्रा को आसान बना दिया है। सोनाक्षी मानती हैं कि अब यात्रा एकदम से आसान हो गई है। यात्री एक ही क्लिक से अपनी यात्रा की जरूरी चीजें बुक कर सकते हैं। मतलब बिना किसी तनाव के छुट्टियों और यात्रा का मजा ले सकते हैं।

गौरतलब है कि बुकिंग.कॉम दुनिया की प्रमुख ऑनलाइन ट्रैवल कंपनियों में से एक है। यात्रियों को बड़ी ही सरलता और सहजता से बेहतरीन सुविधाएं प्रदान करती है। कंपनी का उद्देश्य है यात्राओं को एक ‘कनेक्टेड ट्रिप’ में बदल देना। जहां सब कुछ एक ही जगह से आसानी से प्लान हो सके।
बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इकबाल ने बुकिंग.कॉम के भारत, श्रीलंका, मालदीव और इंडोनेशिया के कंट्री मैनेजर संतोष कुमार के साथ मिलकर एक गाइडेड कुकिंग सेशन का मजा लिया।
सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इकबाल ने यहां अपने पसंदीदा एवोकैडो और खीरे की सुशी के साथ सत्तू के पराठे, बैंगन और टमाटर की चटनी बनाना सीखा, जो बिहार का एक खास व्यंजन है।
https://www.youtube.com/watch?v=RpX7q5IVNt4https://www.youtube.com/watch?v=RpX7q5IVNt4
सोनाक्षी और ज़हीर इकबाल ने कहा, खानपान भारत की संस्कृति का अहम हिस्सा है। इसमें लोगों को एक साथ जोड़ने की ताकत है। जब भी हम यात्रा करते हैं तो हमेशा वहां के लोकल खाने का स्वाद लेना पसंद करते हैं। इसलिए हम इस कार्यक्रम का हिस्सा बनकर बेहद खुश हैं।
इसे भी पढ़ें फिल्म घुसपैठिया : साइबर सुरक्षा और फोन टैपिंग में विश्वास का दिलचस्प चित्रण
यह भारतीय यात्रियों के लिए बुकिग.कॉम के शानदार अनुभवों को सामने लाता है। अब पर्यटक जापान में सुशी बनाने की क्लास हो या कोलकाता के स्ट्रीट फूड का मजा लेना, इन सबको आसानी से बुक कर सकते हैं, अब सब कुछ उनकी पहुंच में है।
One Reply to “यात्रा के शौकिन सोनाक्षी सिन्हा को पसंद आता है बुकिंग.कॉम”