Tu Hi Re Bairagi
बॉलीवुड

तु ही रे बैरागी, अलबम रिलीज

मुंबई/ पटना। शायक देव मुखर्जी के निर्देशन में बना अलबम (Tu Hi Re Bairagi) यूटयूब पर रिलीज कर दिया गया है। शायक देव मुखर्जी ने बताया कि महादेव के महीने सावन के पहले दिन ही इस गाने की प्रस्तुति दी गई है, इसकी शूटिंग देवघर में हुई है और काफी मेहनत से सभी कलाकारों ने महादेव को प्रसन्न करने की उम्दा कोशिश की है।

aread Also: 11 भाषाओं में ‘ऑनलाइन गुरुपूर्णिमा महोत्सव’ संपन्न

उन्होंने कहा संगीत के कई जॉनर्स को मिलाकर बना यह(Tu Hi Re Bairagi) गीत जैसे शास्त्रीय संगीत, रैप, वेस्टर्न, हारमोनी तथा अरेबियन से कुछ नया कंपोज करने की कोशिश की गई है उम्मीद है लोगो को काफी पसंद आयेगी। कोविड 19 महामारी के इस दौर में भी, महादेव की भक्ति और लोगो के एंटरटेनमेंट के लिए, स्वर क्रियेशन प्रोडक्शन की टीम ने यह अलबम बनाया हैँ, जिसकी शूटिंग बिहार में की गयी है और सारे कोविड गाइडलाइंस को ध्यान में रखते हुए शूटिंग की गई है।

अलबम तु ही रे बैरागी (Tu Hi Re Bairagi) में अपनी आवाज देने वाले युवा कलाकार शायक देव मुखर्जी, श्वेता सरकार तथा प्रकृति गांगुली हैं। भगवान शिव के किरदार को तारा शंकर धीर ने निभाया है। प्रियांशु मंडिलवार के लिखे इस गाने का संगीत निर्देशन सुप्रसिद्ध संगीत निर्देशक अनुराग लॉर्ड जी ने किया, जबकि सिनेमेटोग्राफी राजू कुमार ने की है। नूपुर चक्रवर्ती ने कॉस्ट्यूम डिजाइन किया तथा रितेश राजवीर का सह निर्देशन रहा। अलबम का कंपोजिशन / निर्देशन शायक देव मुखर्जी ने किया है।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.