Chutki Bhar Sindoor
बॉलीवुड

वागीशा झा का विवाह गीत ‘Chutki Bhar Sindoor’ को मिला 1 मिलियन व्यूज

विजय लक्ष्मी म्यूजिक कंपनी की ओर से नई रिलीज सिंदूरदान गीत ‘Chutki Bhar Sindoor’ आज 1 मिलियन क्लब में शामिल हो गया है। यानी इस गाने को अब तक 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। यह गीत इन दिनों शादी व विवाहोत्सव में खूब सुना जा रहा है। इस वजह से गाने के व्यूज लगातार बढ़ रहे हैं।

विजय लक्ष्मी भोजपुरी ट्यून के यूट्यूब चैनल पर रिलीज सिंदूरदान गीत ‘Chutki Bhar Sindoor’ को वागीशा झा ने गाया है। उनकी आवाज में इस गीत का जादू दर्शकों पर खूब देखने को मिल रहा है। वागीशा झा इसको लेकर बेहद खुश हैं और उन्होंने कहा है कि यह गाना मेरे दिल के सबसे करीब है। हिंदू धर्म में माना गया है कि सिंदूर दान के पश्चात ही विवाह की पूर्णता होती है।

Read Also: बेटी अदिति के जन्मदिन पर Yash Kumar ने गाया दिल छू लेने वाला गाना, लोगों ने बताया प्यारा सॉन्ग*

उन्होंने कहा कि महिलाओं में माथे पर कुमकुम (बिंदी) लगाने के अतिरिक्त मांग में सिंदूर भरने की प्रथा अति प्राचीन है। यह उनके सुहागिन होने का प्रतीक तो है ही, साथ ही इसे मंगलसूचक भी माना जाता है। इसी चीज को हमने इस गीत में पिरोया है, जो लोगों को खूब पसंद भी आ रहा है।

Get latest updates on Corona

आपको बता दें कि सिंदूरदान गीत ‘Chutki Bhar Sindoor’ का लीरिक्स तरुण पांडेय और म्यूजिक लार्ड जी का है। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। इसके म्यूजिक वीडियो में आनंद मोहन पांडेय, नेहा सिद्दीकी, राजेश मिश्रा, रूपा सिंह, सागरिका, राजेश कुशवाहा नज़र आ रहे हैं। निर्देशक रंजीत कुमार सिंह हैं।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.