एसआरवी फॉरेक्स प्रालि प्रस्तुत व एसआरवी प्रोडक्शन हाउस कृत भोजपुरी हॉरर फिल्म सुंदरी टेलीविजन और डिजिटल प्रीमियर 29 जुलाई 2023 को होगा।...
बॉलीवुड

29 को वर्ल्ड टेलीविजन और डिजिटल प्रीमियर में देखिए हॉरर भोजपुरी फिल्म सुंदरी

एसआरवी फॉरेक्स प्रालि प्रस्तुत व एसआरवी प्रोडक्शन हाउस कृत टेलीविजन और डिजिटल प्रीमियर 29 जुलाई 2023 को होगा। फिल्म का प्रीमियर चर्चित टीवी चैनल भोजपुरी सिनेमा और लोकप्रिय डिजिटल दंगल एप पर होगा। प्रीमियर 29 जुलाई शनिवार को शाम 7 बजे से होना है। इसकी जानकारी फिल्म के निर्माता महेश उपाध्याय ने दी। उन्होंने बताया कि यह फिल्म शानदार बनी है। डर के साथ मनोरंजन का रोमांच इसमें देखने को मिलेगा।
उन्होंने बताया कि आकाश यादव और भोजपुरी की ड्रीम गर्ल शुभी शर्मा की रोमांटिक जोड़ी ऑडियंस का खूब एंटरटेनमेंट करने वाली है। भोजपुरी जगत की अब तक की सबसे बड़ी हॉरर कॉमेडी भोजपुरी फिल्म ‘सुंदरी’ में जय यादव और आकाश यादव दो हीरो हैं। इस फ़िल्म की हीरोइन शुभी शर्मा और यामिनी सिंह हैं। इस फिल्म में बहुत बड़े पैमाने पर वीएफएक्स का इस्तेमाल किया गया है। भोजपुरी फिल्म सुंदरी की पूरी शूटिंग उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में की गई है। उन्होंने कहा कि दर्शक अब इस फिल्म का आनंद अपने टीवी पर या दंगल एप पर भी ले सकेंगे, जब इसका प्रीमियर कल यानी शनिवार को शाम 7 बजे से होगा।
गौरतलब है कि भोजपुरी फिल्म ‘सुंदरी’ के निर्माता महेश उपाध्याय हैं। निर्देशक प्रवीण कुमार गुडूरी हैं। को-प्रोड्यूसर जया भट्टाचार्य (बीके फिल्म), पूनम यादव हैं। छायांकन माही सेरला ने किया है। कथा, पटकथा व संवाद सभा वर्मा ने लिखा है। संगीतकार विष्णु मिश्रा, गीतकार सभा वर्मा, शेखर मधुर व शशिधर मिश्रा हैं। मारवाड़ प्रदीप खड़का, संकलन मनन कुमार, नृत्य सुदाम मिंज, सोनू सिंह, कला मिलिंद सिंह का है।

इसे भी पढ़ें- आदिशक्ति प्रेमनाथ खन्ना सम्मान समारोह में ममता मेहरोत्रा की पुस्तक का विमोचन, शास्त्रीय नृत्य और नाटक का मंचन

कार्यकारी निर्माता मनोज पाण्डेय हैं। ड्रेस डिजाईनर विद्या मौर्या व विष्णु मौर्या, पब्लिसिटी डिजाईनर प्रशांत हैं। स्टिल अजय कुमार ने किया है। फिल्म मुख्य कलाकार जय यादव, आकाश यादव, शुभी शर्मा, यामिनी सिंह, युगांत पांडेय, बबलू खान, ललित उपाध्याय, देवेंद्र रमन पाठक, उमाकांत राय, सोनिया मिश्रा, पल्लवी सिंह, वीरेंद्र झा, आनंद गिरी, कविता राज सिंह, शिव सिंह, अशोक गुप्ता, सुजीत सार्थक, मयंक कौशल आदि हैं।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.