आम्रपाली, विक्रांत और रितेश की है यह हिट फिल्म दाग एगो लांछन । सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे, रितेश पांडेय,...
बॉलीवुड

आज शाम वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर में देखिए फिल्म  दाग एगो लांछन

आम्रपाली, विक्रांत और रितेश की है यह हिट फिल्म दाग एगो लांछन । सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे, रितेश पांडेय, विक्रांत सिंह राजपूत और रक्षा गुप्ता की इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म दाग एगो लांछन अब भोजपुरी के दर्शक टीवी पर भी देख सकेंगे । यानी 11 मार्च शनिवार को भोजपुरी के सबसे लोकप्रिय मूवी चैनल भोजपुरी सिनेमा पर इस फिल्म का टेलीविजन प्रीमियर होगा। इसकी जानकारी फिल्म के निर्माता निशांत उज्ज्वल ने दी।

 निशांत ने बताया कि इंटर 10 टेलीविजन प्रालि प्रस्तुत और रेणु विजय फिल्म्स इंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म ‘दाग एगो लांछन’ इसी साल रिलीज हुई। सिनेमाघरों में बहुत बढ़िया प्रदर्शन किया और अब यह टीवी पर भी प्रसारित होने को तैयार है। फिल्म कल शाम 7 बजे से भोजपुरी सिनेमा चैनल पर रिलीज हो रही है।  

  इसके अलावा इस फिल्म को दंगल एप पर भी देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह फिल्म एक सामाजिक सरोकारों से लबरेज पारिवारिक कहानी वाली फिल्म है, जिसे आप सभी अपने परिजनों के साथ जरुर देखें। इस फिल्म को अब तक मुंबई के मल्टीप्लेक्स कार्निवल मूवी स्टार समेत देश भर के 50 से अधिक सिनेमाघरों में हमने रिलीज किया था और सभी जगह फिल्म अच्छी रही।

Read also कुमार समत लिखित होली गीत ” मनवा हमर बऊराइल बा ” को लोग कर रहे पसंद

  फिल्म को लेकर आम्रपाली दुबे, रक्षा गुप्ता और अमित शुक्ला ने भी इस फिल्म को दर्शकों से देखने की अपील की है। इसके लिए उन्होंने एक वीडियो मैसेज भी जारी किया है। आपको बता दें कि इस फिल्म के निर्देशक प्रेमांशु सिंह हैं। समाज के ज्वलंत मुद्दे और उसके प्रभाव पर बनी एक खास फिल्म है।

इसे भी पढ़ें- वीर शिरोमणि पृथ्वीराज की जयंती समारोह में शहीदों के परिजन होंगे सम्मानित

 फिल्म ‘दाग एगो लांछन’ में मुख्य भूमिका में भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे,  सुपर स्टार रितेश पांडेय, हैंडसम ब्वॉय विक्रांत सिंह राजपूत, रक्षा गुप्ता, अमित शुक्ला,  रंभा सहनी, निशा तिवारी, बबलू पंडित, सत्य प्रकाश और ज्योति कलश मुख्य भूमिका में हैं। फ़िल्म के सह निर्माता डॉ. संदीप उज्ज्वल, सुशांत उज्जवल, गीतकार ओम झा, छायांकन मनोज कुमार सिंह, पीआरओ रंजन सिन्हा और लाइन प्रोड्यसर अखिलेश राय हैं।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.