जनवरी में होगी फिल्म गॉडफादर की शूटिंग, निर्देशक पराग पाटिल ने किया ऐलान। सुपर स्टार खेसारीलाल यादव और फिल्म जगत की नई सेंसेशन यामिनी सिंह..
बॉलीवुड

फिल्म गॉडफादर में खेसारी लाल यादव के अपोजिट होगी यामिनी सिंह

जनवरी में होगी फिल्म गॉडफादर की शूटिंग, निर्देशक पराग पाटिल ने किया ऐलान। सुपर स्टार खेसारीलाल यादव और फिल्म जगत की नई सेंसेशन यामिनी सिंह का जलवा इन दिनों भोजपुरी इंडस्ट्री में खूब देखने को मिल रहा है। लेकिन इसी बीच उनके फैंस के लिए एक अच्छी खबर अभी आ गई गई है। खेसारीलाल यादव और यामिनी सिंह जल्द ही रत्नाकर कुमार प्रस्तुत और पराग पाटिल के निर्देशन में बनने वाली फिल्म ‘गॉडफादर’ में नजर आने वाली हैं।

 इसकी घोषणा खुद पराग पाटिल ने की। पराग ने बताया कि वे इन दिनों एक महत्वपूर्ण फिल्म पर काम कर रहे हैं, जिसके लीड रोल में भोजपुरी के सुपर स्टार खेसारीलाल यादव होंगे। वही फ़ीमेल लीड में यामिनी सिंह नजर आने वाली हैं। 

 इस फिल्म को लेकर पराग पाटिल ने कहा कि ‘गॉडफादर’ एक बेहतरीन कथानक वाली फिल्म होगी। इसकी शूटिंग हम जनवरी 2023 की 18 तारीख से करेंगे। फिल्म का निर्माण टेक्नीशियन फ़िल्म फैक्ट्री कर रही है। फिलहाल अभी हम लोग फिल्म के प्री प्रोडक्शन पर फोकस कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें- फिल्म गॉडफादर में खेसारी लाल यादव के अपोजिट होगी यामिनी सिंह

उन्होंने फिल्म की कास्ट को लेकर कहा कि खेसारीलाल यादव नो डाउट इंडस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ कलाकारों में से एक हैं और फिल्म की कहानी उनपर शूट करने वाली है। वहीं, यामिनी इस फिल्म की फ़ीमेल लीड में फिट आती हैं। दोनों की केमेस्ट्री इन दोनों सोशल मीडिया में खूब पसंद भी की जा रही है। इसका फायदा हमारी फिल्म को भी यकीनन मिलेगा। लेकिन हमारी फिल्म का बैक बोन फिल्म के कहानी ही है, जिसे प्राण साहब ने लिखा है। डीओपी आरआर प्रिंस  और पीआरओ रंजन सिन्हा हैं।

Xpose Now Desk
मुकेश महान-Msc botany, Diploma in Dramatics with Gold Medal,1987 से पत्रकारिता। DD-2 , हमार टीवी,साधना न्यूज बिहार-झारखंड के लिए प्रोग्राम डाइरेक्टर,ETV बिहार के कार्यक्रम सुनो पाटलिपुत्र कैसे बदले बिहार के लिए स्क्रिपट हेड,देशलाइव चैनल के लिए प्रोगामिंग हेड, सहित कई पत्र-पत्रिकाओं और चैनलों में विभिन्न पदों पर कार्य का अनुभव। कई डॉक्यूमेंट्री के निर्माण, निर्देशन और लेखन का अनुभव। विविध विषयों पर सैकड़ों लेख /आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित। कला और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई सम्मान से सम्मानित। संपर्क-9097342912.