डुमरांव। स्टेशन से सटे शांति नगर मुहल्ले के पास सोमवार की सुबह युवक का शव मिला। बहुत देर तक तो उसको लेकर उहापोह थी। वह कौन है, कहां से आया है। इस बीच उसकी पहचान पवन कुमार उर्फ सोनू के रुप में हुई। शिनाख्त करने वालों ने बताया कि वह नगर के नेहरु नगर वार्ड नंबर 20 का रहने वाला है। पिता का नाम श्याम बिहारी पासवान है। पहचान के बाद नगर थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पुराना अस्पताल भेजा। परिवार वालों को शक है। उसके साथ मारपीट हुई है। किसी ने उसकी हत्या कर दी है। वहीं पुलिस के सूत्रों का कहना है। वह नशे का आदि था। इस वजह से उसकी मौत हुई है। पवन की मौत को लेकर बनी उलझन की स्थिति में पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों से जानने का प्रयास किया गया। उन्होंने ने भी कुछ स्पष्ट नहीं किया। उनके अनुसार वेसरा जांच के सुरक्षित कर लिया गया है। वहीं दूसरी तरफ पवन की मौत की सूचना मिलने पर पूरा परिवार अस्पताल परिसर में जमा था। लोग घटना पर दुख प्रकट कर रहे थे। वहीं परिजनों के द्वारा घटना के विरोध में मेन रोड को जाम कर दिया है। कृष्णा सिनेमा के पास टायर जलाकर विरोध जारी है। मेन रोड में दोनों तरफ से आवागमन बाधित है। उसका पोस्टमार्टम कराया गया। अस्पताल में मौजूद उसके परिजन यह कह रहे थे। उसके साथ गलत हुआ है। हलांकि बक्सर एसडीपीओ गोरख राम के समझाने-बुझाने के बाद मामला शांत हो गया। जिसके बाद परिजन शव का अंतिम संस्कार किए। ज्ञात हो कि मृतक के पिता पहले से ही अपहरण के मामले में जेल में बंद है।
Related Articles
‘पति पत्नी और भूतनी’ की शूटिंग शुरू
यूं तो पति पत्नी को लेकर भारतीय सिनेमा इंडस्ट्री में कई फिल्में बन चुकी हैं। लेकिन अब भोजपुरी सिनेमा के यूनिक स्टार यश कुमार एक नई फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम है ‘पति पत्नी और भूतनी’। इस फ़िल्म का मुहूर्त उत्तरप्रदेश के सोनभद्र में हुआ और अब वहीं पर फ़िल्म की शूटिंग भी […]
लालू प्रसाद यादव ने दाखिल किया अपने नामांकन का पर्चा
छपरा. बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव (Bihar Election 2020) को लेकर गुरुवार से नामांकन का दौर शुरू हुआ. 28 अक्टूबर को होने वाले पहले चरण के चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी की गई इसके साथ ही प्रत्याशियों ने नामांकन करने का भी सिलसिला शुरू कर दिया. इस कड़ी में छपरा में लालू प्रसाद यादव […]
चुनाव रिजल्ट के बाद ही स्कूल खुलने पर विचार किया जायेगा
बिहार की राजधानी पटना के स्कूल फिलहाल बंद ही रहेंगे। अक्टूबर में स्कूल खोलने पर ज्यादातर स्कूल राजी नहीं हैं। दूर्गापूजा के बाद यानी नवंबर के पहले सप्ताह में स्कूल खोलने को लेकर निर्णय लिया जायेगा। संचालकों ने फिलहाल स्कूलों को बंद रखने का निर्णय लिया है। नवंबर में स्कूल अगर खुलेंगे तो केवल 9वीं […]

