Breaking News अपराध बिहार

विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत

फतुहा/ सवांददाता। घटना थाना क्षेत्र के रुकुनपुर गांव में एक 26 वर्षीय विवाहिता की मृत्यु हो गई। परिवार वाले उसके ससुराल पहुंचे तथा शव को देखकर आक्रोशित हो गए तथा मृत विवाहिता के ससुराल वालों पर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए उसके घर में उत्पात मचाना शुरु कर दी। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। वहीं ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया। पुलिस के अनुसार शव उसके घर के बरामदे में रखा हुआ था

पुलिस के अनुसार विवाहिता के गले पर रस्सी के दाग उभरे हुए थे, सिर में पीछे की ओर चोट के निशान थे तथा पीठ पर मारपीट के निशान उभरे हुए थे। वहीं जब विवाहिता के ससुराल वालों से सम्पर्क किया गया तो उनलोगो ने बताया कि विवाहिता ने अपने कमरे में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली है। साथ ही विवाहिता के परिजनों पर घर में तोड़फोड़ करते हुए घर से जेवरात व नकदी लूट लिए जाने का भी आरोप लगाया है। विवाहिता की पहचान रुकुनपुर गांव निवासी संतोष यादव की पत्नी स्वाती देवी उर्फ झुनकी के रुप मे हुई है।
विवाहिता की शादी पांच वर्ष पूर्व हुई थी। इस शादी से विवाहिता को एक बेेटा भी है। ग्रामीणों की माने तो विवाहिता का बीते रात्रि घरेलू विवाद को लेकर पति के साथ मारपीट हुई थी। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह पता चल पाएगा कि विवाहिता की मौत का कारण क्या है? खबर लिखे जाने तक मृतक के परिवार वालों ने घटना का शिकायत दर्ज नहीं कराया।