सना खान की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है, साथ ही लोग इसपर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं. अपनी पोस्ट में उन्होंने फिल्म इंजस्ट्री को छोड़ने का कारण बताते हुए लिखा, “यह जिंदगी असल में मरने के बाद की जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए है. और वो इसी सूरत में बेहतर होगी, जब बंदा अपने पैदा करने वाले के हुकुम के मुताबिक जिंदगी गुजारे और सिर्फ दौलत और शोहरत को अपना मकसद न बनाए. बल्कि गुनाह की जिंदगी से बचकर इंसानियत की खिदमत करे. इसलिए मैं आज यह ऐलान करती हूं कि आज से ही मैं अपने ‘शोबिज’ (फिल्म इंडस्ट्री) की जिंदगी को छोड़कर इंसानियत की खिदमत और अपने पैदा करने वाले के हुकुम पर चलने का पक्का इरादा करती हूं.”सना खान (Sana Khan) ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, “तमाम भाइयों और बहनों से दरख्वास्त है कि आप मेरे लिए दुआ फरमाएं कि अल्लाह ताला मेरी तौबा को कुबूल फरमाएं. इसी तरह आईंदा के मेरे अपने खालिक के हुकुम के मुताबिक और इंसानियत की खिदमत करते हुए जिंदगी गुजारने की तौफीक अता फरमाएं और ऊपर इस्तिकामत नसीब फरमाएं.” उन्होंने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, “आखिर में तमाम भाइयों और बहनों से दरख्वास्त है कि वो अब मुझे ‘शोबिज’ के किसी काम के लिए दावत ना दें. बहुत बहुत शुक्रियां.
Related Articles
अक्षरा सिंह ने मगही गीत ‘हसले घरवा बसो है बेटा’ से किया धमाका
भोजपुरी सेंसेशन Akshara Singh का जलवा अब भोजपुरी के बाद मगही गानों में भी दिखा है, क्योंकि आज Akshara Singh का मगही गाना ‘हसले घरवा बसो है बेटा’ रिलीज के साथ वायरल होने लगा है। यह गाना वेद एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है, जिसमें अक्षरा की खूबसूरत आवाज के साथ मेल वॉइस […]
मुझे मौका देने के लिए मेरे सहयोगियों का आभार : अमित भारद्वाज
पटना . 15 मार्च मायानगरी मुंबई में अपने अभिनय के जादू से अभिनेता अमित भारद्वाज ने अपने फैंस का दिल जीता है। उनकी हालिया रिलीज कुछ फिल्मों में उनके अभिनय की खूब प्रशंसा हुई है। अमित की हालिया रिलीज फिल्म मजमा और डाउन टाउन ने सुर्खियां बटोरी है। मैक्सप्लेयर पर ये फिल्में उपलब्ध हैं। अमित […]
सीआरपीएफ ने महिला सशक्तिकरण उल्लेखनीय योगदान दिया है: नित्यानंद राय
गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 82 वें वर्षगांठ परेड में सलामी लीनित्यानंद राय ने महिला सशक्तीकरण में सीआरपीएफ के असाधारण कार्य की सराहना की।उन्होंने कहा वह आतंकवाद, उग्रवाद, वामपंथी उग्रवाद और दंगा नियंत्रण में रैपिड एक्शन फोर्स के रूप में, कानून व्यवस्था को बनाए रखने, सांप्रदायिक समरसता और […]



