Breaking News बिहार राजनीति

अगली बार, जनता की सरकारः नौशाद खां

पटना / सवांददाता। अगली बार जनता, सरकार और अबकी बार, जेपी की सरकार जैसे नारों के साथ लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जनता पार्टी जल्द ही जनता के बीच जा रही है। मकसद होगा सम्पूर्ण क्रांति पार्ट 2 का आगाज करना। ये बातें लोकनायक जयप्रकाश नारायण द्वारा स्थापित जनता पार्टी के बिहार प्रदेश के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष नौशाद खां ने एक मुलाकात में कही।उन्होंने कहा कि बहुत जल्द राष्ट्रीय स्तर पर जनता पार्टी देश में एक मात्र राजनैतिक विकल्प के रूप में जन-जन के लिए उपलब्ध होगी।    

   श्री नौशाद ने कहा कि लोग कांग्रेस और भाजपा दोनों को वर्षों तक मौक़ा देते रहे हैं और निराश होते रहे हैं। दोनों ही पार्टी को व्यवस्था परिवर्तन में कोई रुचि नहीं। ये पार्टियाँ किसी न किसी रूप में किसी न किसी ख़ास की तुष्टिकरण में लगी रही। खोखली बयानबाजी करती रहीं और आम जनता का समय बरबाद करती रहीं और उन्हें पिछड़ते देखते रहीं। आमजनों से इन दोनों पार्टियों को कोई मतलब नहीं दिखी। सत्ता हासिल कर अपनी झोली भरना ही इन दोनों पार्टियों का मक़सद रहा है।

  ऐसे में लोकनायक जयप्रकाश नारायण द्वारा स्थापित जनता पार्टी अपनी ज़िम्मेवारी समझती है कि देश को राष्ट्रीय स्तर पर एक विकल्प दे और लोकनायक जेपी की अवधारणा सत्ता नहीं व्यवस्था में परिवर्तन को जमीन पर उतारे। उन्होंने कहा कि अब जनता पार्टी एकमात्र विकल्प को अब जन जन का संकल्प बनाना होगा तभी व्यवस्था परिवर्तन संभव है। हमारी तैयारी चल रही है। हम कश्मीर से कन्या कुमारी तक हर घर के दरबाजे पर दस्तक देंगे और लोगों को फिर से संपूर्ण क्रांति के लिए संकल्पित करेंगे।