Breaking News बिहार राजनीति

उमेश कुशवाहा ने पूर्व अध्यक्ष से पदभार ग्रहण किया

जदयू के युवा एवं महिला संगठन को बनाया जाएगा सशक्त : उमेश सिंह कुशवाहा

पटना। जदयू के नवनियुक्त बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह से औपचारिक रूप से प्रदेश अध्यक्ष का पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण करते हुए उमेश कुशवाहा ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष से भविष्य में अपने अनुभव से लाभान्वित कराते रहने का आग्रह भी किया।
कुशवाहा ने इस अवसर पर कहा कि सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी को सशक्त बनाने तथा प्रत्येक बूथ पर जदयू के कार्यकर्ताओं की सूची तैयार करने को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हम अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के सहयोग से तथा माननीय मुख्यमंत्री के देखरेख में जदयू के युवा एवं महिला संगठन को भी सशक्त एवं स्वाबलंबी बनाने की दिशा में समुचित कदम उठाएंगे।