Breaking News बिहार राजनीति

किसान विरोधी बिल के खिलाफ कांग्रेस का मार्च


पटना/ सवांददाता। भाजपा की केन्द्र सरकार द्वारा तीन कृषि कानून एवं पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस की कीमत में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ आज बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मुख्यालय सदाकत आश्रम से कांग्रेसजनों का एक विशाल प्रदर्शन निकाला गया।
किसान अधिकार दिवस’ के तौर पर इस विशाल प्रदर्शन का नेतृत्व बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा. मदन मोहन झा एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महासचिव पूर्व केन्द्रीय मंत्री तारिक अनवर ने किय
प्रदेश कांग्रेस के मीडिया बिभाग के अध्यक्ष एचके वर्मा ने बताया कि इस विशाल प्रदर्शन को राजभवन तक जाकर राजभवन का घेराव करने का था, लेकिन इस शान्तिपूर्ण प्रदर्शन को पुलिस ने राजापुर पुल के नजदीक रोक दिया। तारिक अनवर एवं डा. मदन मोहन झा सहित सभी कांग्रेसजन राजापुर पुल पर ही धरना पर बैठ गये और तीन कृषि कानून एवं पेट्रोल, डीजल की मूल्य बृद्धि के खिलाफ नारे लगाने लगे।
इस अवसर पर कांग्रेसजनों को सम्बोधित करते हुए तारिक अनवर एवं प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा मदन मोहन झा ने कहा कि किसान आन्दोलन के 51 दिन पूरा होने के बाद भी किसानों की समस्या का समाधान अब तक नहीं हुआ। पिछले 6 वर्षों के कार्यकाल में श्री मोदी की सरकार ने पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क मई 2014 में 9.20 रूपये से बढ़ाकर वर्त्तमान में 32.98 रूपये प्रति लीटर कर दिया हैl इसी तरह डीजल जिस पर मई 2014 में उत्पाद शुल्क 3.40 रूपये प्रति लीटर था वह वर्त्तमान में 31.83 रूपये प्रति लीटर हो गया हैl जबकि क्रूड तेल की कीमत 110 प्रति बेरल से 50 रूपये प्रति बैरल हो गयी है।
उन्होंने कहा कि श्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने अपने कार्यकाल में पेट्रोल एवं डीजल पर अतिरिक्त 19 लाख करोड़ रूपये अर्जित किये हैं। इस कारण किसान एवं आम जनता मँहगाई से त्रस्त है।
प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस के अभियान समिति के अध्यक्ष डा. अखिलेश प्रसाद सिंह सांसद, कांग्रेस के सचिव डा. शकील अहमद खान, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष डा. अशोक कुमार, कादरी, किसान कांग्रेस के प्रभारी श्यामसुन्दर सिंह धीरज, पूर्व मंत्री विजय शंकर दूबे, विधायक बिजेन्द्र चौधरी, पूर्व मंत्री डा. ज्योति भारती एवं श्री कृपानाथ पाठक, ब्रजेश पाण्डेय, मीडिया विभाग के अध्यक्ष एच. के. वर्मा, डा. हरखू झा, प्रो. उमाकान्त सिंह, राजेश राठौड़, ऋषि मिश्रा, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष अमिता भूषण, पूर्व विधायक प्रमोद कुमार सिंह, बंटी चौधरी, पूनम पासवान, लाल बाबू लाल, गजानन्द शाही, डा. अजय कुमार सिंह, जनार्दन शर्मा, प्रदेश किसान कांग्रेस के अध्यक्ष अजय सिंह एवं हिमांशु कुंवर, इंटक के अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सिंह, प्रवीण सिंह कुशवाहा, नागेन्द्र प्रसाद विकल, आनन्द माधव, किसान कांग्रेस की उपाध्यक्ष रेणु सिंह, मोती लाल शर्मा, अरविन्द लाल रजक, जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा. धनन्जय शर्मा, अरविन्द कुमार मुकुल, अबू तमीम, शशि रंजन, सीता राम चौधरी, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन पटेल, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष कुमार आशीष, जमाल अहमद भल्लू, वशी अख्तर, शकीलुर रहमान, कौसर अली खां, डा0 कमदलदेव नारायण शुक्ला, अमरेन्द्र सिंह, सिंसिल साह, मृणालय अनामय, सुनील कुमार सिंह, अजय यादव, डा. पुरूषोत्तम मिश्र, डा.अम्बुज किशोर झा, उर्मिला सिंह नीलू, डा. प्रयाग सिंह कुशवाहा, राजेन्द्र चौधरी, शशिकान्त तिवारी, प्रो. रामायण यादव, मिन्नत रहमानी, संजीव कर्मवीर, सौरभ कुमार सिंहा, राजीव सिंहा, कुमारी अनीता, असित नाथ तिवारी, उदय शंकर पटेल, सुधा मिश्रा, कुन्दन गुप्ता, मृगेन्द्र सिंह, अविनाश शर्मा, प्रो. शशि कुमार सिंह, धर्मवीर शुक्ला, ब्रजकिशोर सिंह कुशवाहा, शैलेन्द्र चौधरी, शितलाम्बर झा, मिहिर झा, प्रतिभा सिंह, दुर्गा गुप्ता, अखिलेश्वर सिंह, रेखा देवी, रूमा सिंह, शमा परवीन, वरूण कुमार शर्मा, एवं बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।