अश्विनी कुमार चौबे
Breaking News राजनीति

केंद्रीय मंत्री के स्वास्थ्य लाभ के लिए हुआ रुद्राभिषेक

बक्सर/संवाददाता।

केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण राज्यमंत्री श्री अश्विनी कुमार चौबे के स्वास्थ्य लाभ के लिए रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। बक्सर स्थित रामेश्वरम मंदिर में स्वस्थ होने की कामना की गई। देश के विभिन्न क्षेत्रों में उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना की गई जा रही है। रविवार को केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री चौबे कोरोना को मात देकर एम्स ट्रामा सेंटर से दिल्ली आवास पहुँचे। बक्सर में उनके स्वास्थ्य लाभ के लिए रुद्रा अभिषेक कराया गया। जिसमें 7 महापंडित और पार्टी के बहुत सारे कार्यकर्ता उपस्थित थे।