Breaking News बिहार

गुरु गोविंद सिंह महाराज की जयंती पर संगीतमय प्रस्तुति का आयोजन

आचार्य कबीर पीठ फतुहा में गुरु गोविंद सिंह महाराज जी का 354 वां प्रकाश पर्व मनाया गया।


फतुहा / सवांददाता। स्थानीय दरियापुर स्थित प्राचीन ऐतिहासिक गुरुद्वारा आचार्य कबीर पीठ फतुहा में सिख पंथ के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह महाराज जी का 354 में प्रकाश पर्व महोत्सव आचार्य कबीर पीठ फतुहा के आचार्य महंत ब्रजेश मुनी महाराज के अध्यक्षता में बुधवार को मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन का प्रथम दिन गुरु गोविंद सिंह महाराज जी की अरदास करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यह कार्यक्रम लगातार 20 से 25 जनवरी तक चलेगा। जिसमें प्रतिदिन भजन -कीर्तन और संगीतमय प्रस्तुती का आयोजन किया जायेगा।

इस अवसर पर आचार्य कबीर पीठ फतुहा के आचार्य महंत ब्रजेश मुनी महाराज ने गुरु गोविंद सिंह महाराज जी के जयंती पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु गोविंद सिंह महाराज में महत्वकांक्षा न होकर मानव कल्याण की भावना निहित थी, सांसारिक प्राणियों के दुखों को देखकर गुरूजी का ह्रदय दुखी हो जाता था, वे जीवन की सार्थकता मानव कल्याण में समझते थे, भाई नंदलाल को समझाते हुए कहते हैं(खलक खलक की जान के खलक दुखावै नाही खलक दुखे नंदलाल जी खलक कोपे ताहि)। गुरुजी का दृष्टिकोण बड़ा व्यापक था। वे संपूर्ण विश्व को एक समझते थे हिंदू और मुसलमान में कोई भेद नहीं मानते थे, वह मानवतावादी इंसान थे, सभी के दुखों से वह करुणा सकते हो जाते थे। इस अवसर पर राघोपुर के पूर्व विधायक सतीश कुमार ने भी गुरु गोविंद सिंह महाराज जी के जीवन पर प्रकाश डाला। इस समय आश्रम के संत विवेक मुनि संत, सुनील मुनी, संत राम कुमार दास जी, महंत नित्यानंद गिरी महाराज, संत विवेक दास जी, संत दर्शन मुनि जी, संत प्यारे लाल जी, समाजिक कार्यकर्ता सह पत्रकार श्याम सुंदर केशरी, सहित भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष शोभा देवी, अरूण कुमार झा, राणा राजेन्द्र पासवान, डाॅ. लक्ष्मी नारायण सिंह, पंकज कुमार, युवा जिलाध्यक्ष लोजपा रंजीत यादव, राजू कुमार, सुनील कुमार सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।