Breaking News बिहार राजनीति

जब तक पृथ्वी रहेगी तब तक राजगीर के लिए श्रद्धा बरकरार रहेगी : मुख्यमंत्री

पटना / सवांददाता। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज राजगीर स्थित गुरुद्वारा श्री नानक देव शीतलकुण्ड का परिभ्रमण किया। गुरूद्वारे में मुख्यमंत्री का स्वागत सरोपा भेंटकर के किया गया। गुरूद्वारे में मुख्यमंत्री ने माथा टेका और राज्य के सुख समृद्धि के लिए कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा राजगीर का गर्म कुंड अपने आप पे अनोखा है। उन्होंने कहा कि गुरु गोविन्द जी महाराज का जन्म पटना साहिब में हुआ था यह बात हमारे लिए गर्व की बात है।
जनता को सम्बोधित करने हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राजगीर का भू जल सत्तर मेंटेन रहे। कुंड में पानी बना रहे इन सब चीज़ों पर ध्यान दिया जाये , यहाँ जिन चीज़ों की वयवस्था या ज़रूरत होगी वह मुहैया कराया जायेगा। आपलोगों कि सुविधा का ध्यान रखना हमारा कर्तव्य है।
इस अवसर पर सांसद कौशलेन्द्र कुमार, विधायक श्रवण कुमार, कौशल किशोर, जीतेन्द्र कुमार, बिहार राज्य आपदा प्राधिकरण के सदस्य उदयकांत मिश्र के साथ कई जनप्रतिनिधि और मुख्यमंत्री के सचिव मनीष कुमार वर्मा, अनुपम कुमार, जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक हरी प्रसाथ एस. मौजूद रहें।