प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत बने मकानों को भी इससे अलग रखा गया था। पर, अब पूरी तरह से इस प्रावधान को हटाकर प्रारूप को अंतिम रूप दिया जाएगा। हालांकि विभाग द्वारा बनायी जा रही नियमावली में मोबाइल टावर और हाट-बाजारों आदि से टैक्स वसूली का अधिकार पंचायतों को देने पर मंथन चल रहा है।
पंचायती राज विभाग से मिली जानकारी के अनुसार नियमावली का प्रारूप करीब-करीब तैयार है। चुनाव के कारण प्रारूप पर सरकार से अनुमति नहीं ली जा सकी थी। अब चुनाव समाप्त हो गया है, इसलिए इस पर फिर चर्चा शुरू हुई है। नियमावली के प्रारूप पर कैबिनेट की स्वीकृति मिलने के बाद ही इसे लागू किया जाएगा। गौरतलब हो कि बिहार पंचायती राज एक्ट में ग्राम पंचायतों को टैक्स वसूलने का अधिकार दिया गया है। पर, इसमें यह भी कहा गया है कि इसके लिये राज्य सरकार एक नियमावली बनाएगी। केंद्र सरकार ने भी पंचायतों को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए टैक्स वसूली की नियमावली बनाने के लिए कई बार राज्य सरकार से कहा है। 14 वें वित्त आयोग ने तो यह भी कहा था कि टैक्स वसूली का नियमावली लागू करें, तो पंचायतों को अनुदान दिया जाएगा।
Related Articles
गांधी और शास्त्री के पदचिह्नों पर चलने की आवश्यकता: डा. नम्रता आनंद
दीदीजी संस्कारशाला में मनायी गयी गांधी और शास्त्री की जयंती । पटना,संवाददाता। सामाजिक संगठन दीदीजी फाउंडेशन द्वारा संचालित संस्कारशाला में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल लालबहादुर शास्त्री की जयंती मनायी गयी। दीदीजी फाउंडेशन के कुरथौल फुलझड़ी गार्डेन स्थित संस्कारशाला में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री की तस्वीरों पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन […]
27 से 29 जनवरी तक आयोजित होगी आदि शक्ति नाट्य महोत्सव
पटना / सवांददाता। पिछले कुछ वर्षों से आयोजित होनेवाला प्रेमनाथ खन्ना स्मृति आदि शक्ति नाट्य महोत्सव इस साल आगामी 27 से 29 जनवरी तक आयोजित की जा रही है । कला जागरण और सामयिक परिवेश के संयुक्त तत्वावधान में यह कार्यक्रम पटना के कालिदास रंगालय में आयोजित होंगे।इस महोत्सव में गुंजन कुमार निर्देशित तीन नाटक […]
पत्नी और 5 बच्चों को कुल्हाड़ी से मारने के बाद की खुदखुशी की कोशिश
सिवान/ सवांददाता । बिहार में सीवान जिले के अलीमर्दनपुर गांव में एक सनकी बाप ने अपने पांच बच्चों और पत्नी पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। चार बच्चों की मौके पर मौत हो गई। पत्नी और एक बच्ची नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के बाद खुद भी […]


