देशभर में वायु प्रदूषण के चलते खराब हो रही हवा की गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने बड़ा फैसला लिया है। एनजीटी ने दिल्ली-एनसीआर में पटाखे की ब्रिकी-इस्तेमाल पर आज रात से 30 नवंबर तक प्रतिबंध लगा दिया है वहीं देश के अन्य राज्यों के लिए भी आदेश दिए हैं। एनजीटी ने अपने आदेश में कहा कि जिन शहरों में हवा की गुणवत्ता सही है वहां केवल ग्रीन पटाखों को ब्रिकी और इस्तेमाल किया जा सकते हैं और इसके लिए सिर्फ 2 घंटे का समय दिया गया है। यह छूट दिवाली, छठ पूजा, क्रिसमस और नए साल के लिए दी गई है। गौरतलब है कि दिल्ली सरकार पहले ही राजधानी में दिवाली पर पटाखों की ब्रिकी पर रोक लगा चुकी है।गौरतलब है कि इससे पहले पटाखों के बैन के लिए देश की राजधानी दिल्ली और इसके आस-पास के शहरों से मांग उठी थी। इसके बाद जैसे ही दूसरे राज्यों से ऐसी मांग उठने लगी तो एनजीटी ने मामले का दायरा बढ़ा दिया। इसके बाद इसमें देश के सभी राज्यो और केंद्र शासित प्रदेशों को शामिल किया गया। बता दें कि इससे पहले एनजीटी ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए चार राज्यों और पर्यावरण मंत्रालय को नोटिस भेजा था। इस नोटिस में पटाखों पर प्रतिबंध वाली याचिका पर इन राज्यों से जवाब मांगा गया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राज्यों ने इस संदर्भ में अपना जवाब एनजीटी को भेज दिया था, जिसके बाद एनजीटी ने आज इस अहम विषय पर फरमान सुनाया। बता दें कि एनजीटी के आदेश से पहले देश के कई राज्यों में पटाखे जलाने प्रतिबंध पर लगाया था। इसमें हरियाणा और कर्नाटक शामिल है। वहीं महाराष्ट्र सरकार ने भी अब पटाखों जलाने को लेकर रोक लगा दी है। राज्य सरकार द्वारा लोगों से अपील की गई है कि वह पटाखे फोड़ने से परहेज करें। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) ने अपने अधिकार क्षेत्र के तहत सार्वजनिक स्थानों पर पटाखे फोड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया है। बीएमसी अधिकारियों ने बताया कि दिवाली पर रात 8 बजे से रात 10 बजे के बीच ‘फूलझड़ी’ और ‘अनार’ जैसे ध्वनिहीन पटाखों का उपयोग किया जा सकता है।
Related Articles
अब छठी से आठवीं तक के बच्चों की बजी स्कूल की घंटी
आठ फरवरी से छठी से आठवीं तक के स्कूलों को खोलने की बिहार क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप ने दी स्वीकृति पटना। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में शुक्रवार को बिहार क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 8 फरवरी से वर्ग 6 से 8 तक की बच्चों के लिए स्कूल आने […]
टीवी कलाकार दिव्या भटनागर का निधन,कोरोना के कारण बिगड़ी थी तबियत
नई दिल्ली/ एजेंसी। कई दिन जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहीं एक्ट्रेस इस लड़ाई को जीत नहीं सकीं और हमेशा के लिए इस दुनिया को छोड़कर चली गईं।दिव्या के दोस्त युवराज रघुवंशी ने एक्ट्रेस के निधन की खबर को कन्फर्म किया है। युवराज ने बताया कि, ‘दिव्या का निधन सुबह 3 बजे हुआ […]
सौम्य व विशेष फलदायी होती है बटुक और काल भैरव की पूजा
भैरव:पूर्णरूपोहि ,शंकरस्य परात्मन:।मूढ़ास्तेवै न जानंति,मोहिता:शिवमाया।शिवपुराण में वर्णित श्लोकों के अनुसार भैरव को भोलेशंकर का ही संपूर्ण स्वरूप माना गया है तथा जब इन्हें हम अपनी संततियों की सुरक्षा से जोड़ कर देखते हैं, तो वहां बटुक भैरव का कल्प मन को सुकून देता है।आयु,आरोग्यता व सात्विकता का संवरण से बटुक भैरव का सीधा सरोकार है। […]


