देशभर में वायु प्रदूषण के चलते खराब हो रही हवा की गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने बड़ा फैसला लिया है। एनजीटी ने दिल्ली-एनसीआर में पटाखे की ब्रिकी-इस्तेमाल पर आज रात से 30 नवंबर तक प्रतिबंध लगा दिया है वहीं देश के अन्य राज्यों के लिए भी आदेश दिए हैं। एनजीटी ने अपने आदेश में कहा कि जिन शहरों में हवा की गुणवत्ता सही है वहां केवल ग्रीन पटाखों को ब्रिकी और इस्तेमाल किया जा सकते हैं और इसके लिए सिर्फ 2 घंटे का समय दिया गया है। यह छूट दिवाली, छठ पूजा, क्रिसमस और नए साल के लिए दी गई है। गौरतलब है कि दिल्ली सरकार पहले ही राजधानी में दिवाली पर पटाखों की ब्रिकी पर रोक लगा चुकी है।गौरतलब है कि इससे पहले पटाखों के बैन के लिए देश की राजधानी दिल्ली और इसके आस-पास के शहरों से मांग उठी थी। इसके बाद जैसे ही दूसरे राज्यों से ऐसी मांग उठने लगी तो एनजीटी ने मामले का दायरा बढ़ा दिया। इसके बाद इसमें देश के सभी राज्यो और केंद्र शासित प्रदेशों को शामिल किया गया। बता दें कि इससे पहले एनजीटी ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए चार राज्यों और पर्यावरण मंत्रालय को नोटिस भेजा था। इस नोटिस में पटाखों पर प्रतिबंध वाली याचिका पर इन राज्यों से जवाब मांगा गया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राज्यों ने इस संदर्भ में अपना जवाब एनजीटी को भेज दिया था, जिसके बाद एनजीटी ने आज इस अहम विषय पर फरमान सुनाया। बता दें कि एनजीटी के आदेश से पहले देश के कई राज्यों में पटाखे जलाने प्रतिबंध पर लगाया था। इसमें हरियाणा और कर्नाटक शामिल है। वहीं महाराष्ट्र सरकार ने भी अब पटाखों जलाने को लेकर रोक लगा दी है। राज्य सरकार द्वारा लोगों से अपील की गई है कि वह पटाखे फोड़ने से परहेज करें। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) ने अपने अधिकार क्षेत्र के तहत सार्वजनिक स्थानों पर पटाखे फोड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया है। बीएमसी अधिकारियों ने बताया कि दिवाली पर रात 8 बजे से रात 10 बजे के बीच ‘फूलझड़ी’ और ‘अनार’ जैसे ध्वनिहीन पटाखों का उपयोग किया जा सकता है।
Related Articles
संत रविदास जयंती मनाई गई
आनंद कुमारसंत रविदास का जन्म माघ पूर्णिमा को रविवार के दिन सन् 1433 में हुआ था। उनकी जयंती 27 फ़रवरी 2021 को मनाई गयी। महावीर मंदिर में हर वर्ष रविदास जयंती विशेष उल्लास के साथ आयोजित की जाती है। इस वर्ष कोरोना संक्रमण के मद्दे नजर भीड़ कम करने के लिए हर वर्ष आयोजित होने […]
एक मरीज ऐसा भी जिसके दायीं तरफ है दिल….
कोलकाता/ एजेंसी । लगातार पेट दर्द की समस्या के इलाज के लिए आई एक महिला की जांच के दौरान डॉक्टर उस समय हैरान रह गए जब उन्हें पता चला कि मरीज के सभी अंग उल्टे-पुल्टे हैं। यानी महिला के शरीर में लीवर बायीं ओर था, जो मानव शरीर में दायीं तरफ होता है। इसी प्रकार […]
हेल्थ और वेल्थ सेमिनार 19 मार्च को
फतुहा। स्थानीय गोविंदपुर स्थित मां तारा उत्सव पैलेस में 19 मार्च को 12 बजे दोपहर में हेल्थ और वेल्थ सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। इस सेमिनार में एक्यूप्रेशर चिकित्सा पद्धति से रोगियों का इलाज किया जाएगा। साथ ही वर्तमान और भविष्य में होने वाले बीमारियों के बारे में बताया जाएगा। ख़ास बात ये […]

