ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस (जीकेसी) के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद की अध्यक्षता में 15 अगस्त को राष्ट्रभक्ति गीत और झंडोतोलन के साथ ...
बिहार

राष्ट्रभक्ति गीत के साथ जीकेसी ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

20सितम्बर को पटना में होगी पटना में राज्य कार्यकारिनी की बैठक। 20दिसंबर को मुंबई में होगा कायस्थ महाकुंभ का आयोजन।

पटना, मुकेश महान। ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस (जीकेसी) के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद की अध्यक्षता में 15 अगस्त को राष्ट्रभक्ति गीत और झंडोतोलन के साथ स्वतंत्रता दिवस का आयोजन पटना स्थित केंद्रीय कार्यालय में किया गया। झंडोतोलन खुद राजीव रंजन प्रसाद ने किया। इस अवसर पर भारी संख्या में जीकेसी के अधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे। झंडोतोलन के बाद राष्ट्रभक्ति गीतों का दौर शुरू हुआ। संतोष कुमार देवकुलियार सहित अन्य कलाकारों ने देश भक्ति गीत गाकर माहौल में जोश और उत्साह भर दिया।

अपने संबोधन में राजीव रंजन ने देश के स्वतंत्रता संग्राम को याद किया और आजादी के कई नायकों पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही कहा कि 20 दिसम्बर को मुंबई में जीकेसी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर नवी मुंबई के खारगर में कायस्थों का महाकुंभ का आयोजन भी किया जा रहा है। इसमें देश विदेश से भारी संख्या में कायस्थों का जुटान होगा। उन्होंने कायस्थों से अपील भी की कि भारी संख्या में 20दिसम्बर को मुंबई में जुटकर कायस्थ महाकुंभ को सफल बनाए।

मौके पर जीकेसी के ग्लोबल उपाध्यक्ष और बिहार प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष दीपक अभिषेक ने जानकारी देते हुए कहा कि बिहार राज्य कार्यकारिणी की बैठक 20सितंबर को पटना में आयोजित की जाएगी। इस मौके पर प्रदेश भर से कायस्थों को आमंत्रित किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें –जितेन्द्र सिन्हा की पुस्तक कायस्थ विरासत चित्रगुप्त से चार धाम तक का विमोचन

मौके पर मुकेश महान, अतुल आनंद सन्नू, दीप श्रेष्ठ, बलराम श्रीवास्तव, रवि सहाय, आलोक वर्मा, धनंजय प्रसाद, आशुतोष ब्रजेश, प्रेम पंकज वर्मा, मधुकर वर्मा, रविशंकर प्रसाद सिन्हा, रविन्द्र किशोर, अभिजित, डा. कृष्ण गोपाल सिन्हा, सुजीत सिन्हा, संतोष कुमार देवकुलियार, नीरज, संजय कुमार सिन्हा, सुभाषणी स्वरूप, शवेता सुरभी, आदर्श कुमार, शिशिर कुमार लाल, अतुल कुमार श्रीवास्तव, वीके सिन्हा, मंजु स्वरूप, पुश कुमार, कुंदन कुमार, बबलू कुमार सिन्हा, जितेंद्र सिन्हा, प्रसुन्न श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *