ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस (जीकेसी) 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस का आयोजन करने का जा रहा है। इस अवसर पर केंद्रीय कार्यालय रॉयल गार्डेन में जीक...
देश-विदेश

ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस मनायेगा स्वतंत्रता दिवस

20दिसंबर को मुंबई में होगा कायस्थ महाकुंभ का आयोजन

पटना, मुकेश महान। ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस (जीकेसी) 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस का आयोजन करने का जा रहा है। इस अवसर पर केंद्रीय कार्यालय रॉयल गार्डेन में जीकेसी के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद झंडोतोलन करेंगे। झंडोतोलन का समय सुबह ग्यारह बजे का रखा गया।

उपर्युक्त बातों की जानकारी जीकेसी के ग्लोबल उपाध्यक्ष और बिहार प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष दीपक अभिषेक ने एक बातचीत में इस संवाददाता को दी। उन्होंने कहा स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस जीकेसी अपने स्थापना वर्ष से ही प्रति वर्ष मनाता रहा है। इस वर्ष भी झंडोतोलन के साथ राष्ट्र भक्ति के इस पर्व का आयोजन जीकेसी उत्साह और उल्लास के साथ करने जा रहा है। उन्होंने पटना के तमाम जीकेसियनों से अपील की है कि भारी संख्या में इस कार्यक्रम में भाग लेकर इस आयोजन को सफल बनाएं। उन्होेंने कहा कि झंडोतोलन के बाद एक बैठक का आयोजन भी किया जाएगा।

दीपक अभिषेक ने जीकेसी के सभी जिला इकाइयों से भी आह्वान किया है कि वो अपने अपने स्तर से जिले में कायस्थों के साथ मिल कर स्वतंत्रता दिवस का आयोजन करें और अपनी नई पीढ़ी को आजादी की लड़ाई और इसके नायकों से परिचित कराएं।

इसे भी पढ़ें –जितेन्द्र सिन्हा की पुस्तक कायस्थ विरासत चित्रगुप्त से चार धाम तक का विमोचन

इसके साथ ही ग्लोबल उपाध्यक्ष दीपक अभिषेक ने यह बताया कि मुंबई में आगामी 20 दिसंबर को महीने में जीकेसी द्वारा कायस्थ महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस कायस्थ महाकुंभ विश्व भर से कायस्थों को आमंत्रित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दो दर्जन से अधिक देशों में तो जीकेसी की इकाई काम कर ही रही है, जहां से भारी संख्या में लोग इस आयोजन को सफल बनाने के लिए मुंबई पहुंचेंगे। बिहार प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी कहा कि सितंबर में होने वाली ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस की बिहार प्रदेश कार्यसमिति की बैठक की तिथि की घोषणा भी जल्द ही की जाएगी।

One Reply to “ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस मनायेगा स्वतंत्रता दिवस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *