जितेन्द्र कुमार सिन्हा चौथी धार्मिक कृति है – पुस्तक ‘गया जी’
पटना, संवाददाता। बिहार के वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र कुमार सिन्हा नई पुस्तक ‘गया जी’ का विमोचन पटना के पुनाईचक में किया गया। विमोचन कर रहे थे बिहार के वरिष्ठ पत्रकार मुकेश महान, पटना हाईकोर्ट के वरिष्ठ वकील दीपक कुमार अभिषेक और संजय कुमार सिन्हा और साथ में लेखक जितेन्द्र कुमार सिन्हा खुद।
पुस्तक ‘गया जी‘ लेखक की चौथी धार्मिक कृति है। 122 पन्ने की इस पुस्तक की कीमत रू 299 मात्र है। ऑरेंज बुक पब्लिकेशन छत्तीस गढ़ द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक में लेखक ने धर्म, मोक्ष, ज्ञान और इतिहास की संगम भूमि गया या ‘गया जी’ को अपना विषय बनाया है।
पुस्तक दो खंडों में विभाजित है। इसमें महान असुर गयासुर,भगवान विष्णु और उनके पदचिह्न- विष्णुपद, फल्गु नदी, विष्णुपद मंदिर, पितरों की मोक्ष प्रक्रिया, गया के मोक्ष स्थल सहित शहर के कई महत्वपूर्ण स्थानों की चर्चा छोटे छोटे पाठ के रूप में बहुत ही सरल और सहज भाषा में की गई है।
इसे भी पढ़ें ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस मनायेगा स्वतंत्रता दिवस
मौके पर उपस्थित तमाम लोगों ने पुस्तक की प्रशंसा की और इसे संग्रहणीय बताया। मुकेश महान ने कहा कि आगे चल कर शोधार्थियों के लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगी। दीपक अभिषेक ने कहा कि यह पुस्तक गयासुर राक्षस से जुड़ी गया की कहानी तो बताती ही है साथ ही गया के धार्मिक महत्वों को भी रेखांकित करती है। विमोचन कर रहे संजय सिन्हा ने कहा कि जितेंद्र जी लगातार लिख रहे हैं और खास बात है कि वो धर्म से जुड़े विषयों और स्थानों पर अपनी कलम चला रहे हैं। निश्चित रूप यह एक प्रशंसनीय कार्य है।




