क्षत्रिय महसभा राजपूत समाज अखंड भारत की बिहार कार्यकारिणी की बैठक संपन्न
बिहार

हमारे पूर्वजों ने देश के लिए कुर्वानियां दीः क्षत्राणी अर्चना सिंह

हमें अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए संघर्ष करना होगाःक्षत्राणी अर्चना सिंह । हमारा संगठन मजबूत हो गांव गांव तक विस्तारित होः प्रदेश अध्यक्ष अशोक राज सिंह। हम अपने ही समाज के लोगों की मदद नहीं कर पाते। ये ही हमारी त्रासदी हैंःप्रदेश उपाध्यक्ष ने कुमार पशुपति। समाज के लिए हम 24 घंटे उपलब्चिध हैंः चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सत्य विजय सिंह।

पटना, संवाददाता। हमारे पूर्वजों ने देश के लिए कुर्वानियां दी। देश का इतिहास क्षत्रियों के वलिदान और त्याग से अटा पड़ा है। लेकिन आज हमारा समाज सर्वाधिक उपेक्षित है। इसका कारण हमारा विखराव है। हमें फिर से एक होना होगा और समाज में फिर से अपने लिए जगह स्थापित करनी होगी। ये बातें क्षत्रिय महासभा राजपूत समाज अखंड भारत की वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष क्षत्राणी अर्चना सिंह ने कहा। वो क्षत्रिय महासभा राजपूत समाज अखंड भारत की बिहार प्रदेश कार्यकारिणी को संबोधित कर रही थीं।

अर्चना सिंह ने कहा कि हमें अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए संघर्ष करना होगा। अगर हम ऐसा नहीं करते, अगर हम चुकते हैं तो भविष्य में हमारे अस्तीत्व पर ही संकट आ सकता है। इसलिए हम सब को एकजुट होना ही होगा। अपने बीच से नेताओं को व्यवसाइयों को प्रशासनिक अधिकारियों को पैदा करना होगा ताकि हर क्षेत्र में हमारी मजबूत उपस्थिति हो।

क्षत्रिय महासभा राजपूत समाज अखंड भारत की बिहार प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक पटना के पुनाईचक के एलाइट वैंक्वेट हाल में आज संपन्न हुई। बैठक में कई राष्ट्रीय अधिकारियों सहित प्रदेश भर से संगठन के कार्यकर्ता और अधिकारियों ने हिस्सा लिया। हालाकि प्रदेश अध्यक्ष असोक राज सिह के देर से आने के कारण कार्यक्रम को शरु करने में विलंब भी हुआ।

क्षत्रिय महासभा राजपूत समाज अखंड भारत की बिहार प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष क्षत्राणी अर्चना सिंह, वरिष्ठ राष्ट्रीय सचिव यशवंत सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अशोक राज सिंह,चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष सत्यविजय सिंह,प्रदेश उपाध्यक्ष कुमार पसुपति,वरिष्ठ महामंत्री गजेंद्र प्रसाद सिंह, पटना जिला उपाध्यक्ष सुधा सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अशोक राज सिंह ने कहा कि हम अपने समाज के पक्ष में संघर्ष करने के लिए इकट्ठे हुए हैं। इसलिए जरूरी है कि कि हमारा संगठन मजबूत हो गांव गांव तक विस्तारित हो तभी हम सफल हो पाएंगे। इसके लिए हम सबको मिलकर कोशिश करने की जरूरत है।

चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सत्य विजय सिंह ने मौके पर समाज से जुड़े कई संस्मरण साझा किया और अपने समाज के लोगों से कहा चिकित्सा क्षेत्र कभी किसी को कोई सलाह, सुझाव या मार्गदर्शन की जरूरत पड़ेगी तो हम 24 घंटे उपलब्ध हैं, कोई कभी भी हमसे संपर्क कर सकते हैं।

प्रदेश उपाध्यक्ष ने कुमार पशुपति ने भी अपने सम्बोधन में कहा कि हम एक नहीं हो पाते, हम अपने ही समाज के लोगों की मदद नहीं कर पाते। ये ही हमारी त्रासदी हैं। हमें अपने लिए अपने समाज के लिए इकट्ठे होकर कुछ करने की आदत डालनी होगी। तभी समाज के हम संघर्ष भी कर सकते हैं और सफलता भी हासिल कर सकते हैं।

इसके अतिरिक्त सुधा सिंह, यशवंत सिंह, गजेंद्र प्रसाद सिंह सहित कई लोगों ने मंच को संबोधित किया। साथ ही इस अवसर पर संगठन विस्तार और समाज हितसे जुड़े कुछ प्रस्ताव भी पारित किये गए।

इस अवसर पर पूनम सिंह,स्मृति सिंह, विजयकुमार सिंह,अखिलेश सिंह,धर्मेंद्र सिंह, गौरव कुमार,मनीष कुमार सिंह, अशोक सिंह सहित समाज के कई प्रबुद्ध जन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *