Breaking News बिहार राजनीति

नरेंद्र चंचल की मृत्यु संगीत की दुनिया के लिए अपूरणीय क्षति है : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने भजन सम्राट नरेंद्र चंचल के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

पटना / सवांददाता। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने भजन सम्राट नरेंद्र चंचल के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि भजन सम्राट नरेंद्र चंचल जी की लोकप्रियता भजन के साथ-साथ पाश्र्व गायिकी में भी थी। माता के भजन से उन्हें विशेष पहचान मिली। वे लोगों के बीच अपनी खास आवाज के लिये भी जाने जाते थे। उनके निधन से संगीत एवं कला के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुयी है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।