डुमरांव। स्टेशन से सटे शांति नगर मुहल्ले के पास सोमवार की सुबह युवक का शव मिला। बहुत देर तक तो उसको लेकर उहापोह थी। वह कौन है, कहां से आया है। इस बीच उसकी पहचान पवन कुमार उर्फ सोनू के रुप में हुई। शिनाख्त करने वालों ने बताया कि वह नगर के नेहरु नगर वार्ड नंबर 20 का रहने वाला है। पिता का नाम श्याम बिहारी पासवान है। पहचान के बाद नगर थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पुराना अस्पताल भेजा। परिवार वालों को शक है। उसके साथ मारपीट हुई है। किसी ने उसकी हत्या कर दी है। वहीं पुलिस के सूत्रों का कहना है। वह नशे का आदि था। इस वजह से उसकी मौत हुई है। पवन की मौत को लेकर बनी उलझन की स्थिति में पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों से जानने का प्रयास किया गया। उन्होंने ने भी कुछ स्पष्ट नहीं किया। उनके अनुसार वेसरा जांच के सुरक्षित कर लिया गया है। वहीं दूसरी तरफ पवन की मौत की सूचना मिलने पर पूरा परिवार अस्पताल परिसर में जमा था। लोग घटना पर दुख प्रकट कर रहे थे। वहीं परिजनों के द्वारा घटना के विरोध में मेन रोड को जाम कर दिया है। कृष्णा सिनेमा के पास टायर जलाकर विरोध जारी है। मेन रोड में दोनों तरफ से आवागमन बाधित है। उसका पोस्टमार्टम कराया गया। अस्पताल में मौजूद उसके परिजन यह कह रहे थे। उसके साथ गलत हुआ है। हलांकि बक्सर एसडीपीओ गोरख राम के समझाने-बुझाने के बाद मामला शांत हो गया। जिसके बाद परिजन शव का अंतिम संस्कार किए। ज्ञात हो कि मृतक के पिता पहले से ही अपहरण के मामले में जेल में बंद है।
Related Articles
छेड़खानी का विरोध करने पर माँ को गोली मारी, मौत
फतुहा। घटना थाना क्षेत्र के जग्गू बिगहा का है। जहां कुछ मनचले बेटी को तंग करते थे, जिस पर मां ने विरोध किया तो मनचलों ने माँ को ही गोली मारकर हत्या कर दी और दहशत फैलाने के लिए दर्जनों राउंड गोलियां चलाई।मामला थाना के जग्गू बिगहा गॉंव की है, जहाँ बुधवार की सुबह करीब […]
नाट्य महोत्सव में हुआ जुर्म का मंचन
पटना / सवांददाता। गणतंत्र दिवस के दूसरे दिन कालिदास रंगालय में प्रेम खन्ना स्मृति आदि शक्ति नाट्य महोत्सव सह सम्मान समारोह की शुरुआत हुई । तीन दिन के इस आयोजन में नाट्य प्रस्तुति के क्रम में पहला नाटक जुर्म को प्रस्तुत किया गया।ममता मेहरोत्रा की मूल कहानी ओर आधारित इस नाटक का नाट्य रूपांतरण किट […]
जानिए जनवरी में देश के लिए क्या कहते हैं ग्रहों के चाल
पवन कुमार शास्त्रीमासिक भविष्यवाणी जनवरी 2021जनवरी माह का प्रारम्भ शुक्रवार से हुआ, इस माह पांच शुक्रवार होने के कारण यह माह नेष्ट फल कारक हैं . मासारम्भ मे सूर्य देव और बुध देव धनु राशि मे मंगल देव मेष राशि मे वृहस्पति देव और शनि देव मकर राशि मे शुक्र देव वृश्चिक राशि में राहु […]



