Breaking News बिहार

पहली बार हुआ महिला कार रैली का आयोजन

पटना / संवाददाता। इनर व्हील डिस्ट्रिक्ट 325 की ओर से इनर व्हील की खुशी में पटना के सभी क्लब 8 क्लबों ने मिलकर शक्ति वाहिनी महिलाओं की कार रैली का आयोजन किया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आगे बढ़ाना था।आज महिलाएं पुरुष के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। इस साल के थीम लीड द चेंज को ध्यान में रखते हुए इस रैली का आयोजन किया गया था। इसमें कुल 25 गाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिसे महिलाएं चला रही थीं और उनके साथ बैठी हुई साथी भी महिला ही थीं। यह कुल महिलाओं की ही रैली थी। इस रैली में कुल 75 से भी अधिक  महिलाओं ने हिस्सा लिया।

लीड द चेंज का तात्पर्य है कुछ अलग करना इतिहास में पहली बार महिलाओं के लिए यह कार रैली का आयोजन किया गया। जिसमें डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन डॉ. शीला रंजन और डिस्ट्रिक्ट आईएसओ अलोकानंदा बक्शी की प्रेरणा रही। इस रैली को महावीर कैंसर की जानी-मानी डॉक्टर मनीषा सिंह एवं पटना के एसडीएम मृत्युंजय कुमार ने हरी झंडी दिखाकर शुरूआत की।  मुख्य अतिथि और जज के रूप में पटना की मेयर श्रीमती सीता साहू और पास्ट डिस्ट्रिक ट्रेजर डॉक्टर नीना कुमार थीं।

इस रैली में प्रथम स्थान इनरव्हील क्लब ऑफ आम्रपाली को, द्वितीय स्थान इनरव्हील क्लब ऑफ पाटलिपुत्र को तृतीय स्थान इनरव्हील क्लब पटना को मिला।

इस रैली में प्रतियोगिता नहीं थी। थीम के अनुसार आजकल के समय के अनुसार जैसे करोना चल रहा है उस सभी को ध्यान रखते हुए गाड़ी को सजाना था और एक स्पीड लिमिट के अनुसार चलकर अपने गंतव्य स्थान पटना क्लब जाना था। इस रैली को सफल बनाने में सभी प्रेसिडेंट उषा सिन्हा, संध्या अग्रवाल, बीणा सिंह, आशा प्रसाद, अंजू ढींगरा, नूपुर प्रसाद, महिमा शर्मा, डॉली पूनम का पूरा सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन विभा चरण पहाड़ी और गीता गुप्ता कर रही थीं।