Breaking News बिहार

प्रकाश महोत्सव हुआ संपन्न

तही प्रकाश हमारा भयो पटना शहर बिखै भव लयो
आचार्य कबीर पीठ फतुहा में प्रकाश महोत्सव संपन्न

अमरेन्द्र/ फतुहा। आचार्य कबीर पीठ फतुहा में आयोजित छः दिवसीय श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 354 वें प्रकाश महोत्सव के छठे और अंतिम दिन मध्यान्ह में पीठ स्थित कबीर दरबार में सुशोभित गुरु ग्रंथ साहिब का अरदास संपन्न हुआ रागी जत्था के सरदारों ने कबीर की वाणी गुरबाणी शबद कीर्तन सुनाकर श्रद्धालुओं को भक्ति में भाव विभोर दिया इस अवसर पर तख्त हरि मंदिर साहिब पटना सिटी के महासचिव महेंद्र पाल सिंह ढिल्लन ने गुरु नानक देव जी की सदगुरु कबीर साहेब से मिलन का प्रसंग सुनाते हुए नानक की वाणी दोहराते हुए कहा- अर्ज सुनो प्रभु जिंदा स्वामी कहां अमरलोक कर रहा है नीजधामी। कहु न कहीं अमर निज बानी धन्य कबीर परम गुरु ज्ञानी-गुरु नानक देव जी महाराज ने सदगुरु कबीर को देखते ही पहचान लिया कि यह महापुरुष अमरपुर का वासी है। यह स्थान सतगुरु नानक कबीर का दुर्लभ स्थान है। यहां सद्गुरु की और गुरु नानक देव जी की प्रेरणा मिलती है उनके द्वारा बनाए हुए कुआं का दर्शन करके सेवा भाव की प्रेरणा मिलती है। मठ के महंत ब्रजेश मुनि ने सदगुरु कबीर साहेब की गुरु नानक देव के प्रति श्रद्धा भाव का कबीर वाणी दुहराते हुए कहा। नानक शाह किन्हा तपभारी, सब विधि भये ज्ञान अधिकारी।।
सदगुरु कबीर गुरु नानक देव को और नानक देव सदगुरु कबीर को अमरपुर के वासी मानते थे। कबीर मठ फतुहा जनमानस को प्रेरित करेगा। संत का भाव जैसे ठीक होता है वैसे मानव मानव का भाव एक ही होता है। इसलिए हमे अपने को उसी परमात्मा का संतान मानकर ऊंची नीची जाति धर्म के भेदभाव से ऊपर उठकर धर्म कर्म करना चाहिए। इस अवसर पर पटना साहिब मंदिर से पधारे त्रिलोचन सिंह, मनचंदा सिंह, मदन सिंह, राघोपुर के पूर्व विधायक सतीश कुमार , सोनबरसा के विधायक रत्नेश सादा, पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय पासवान, वरिष्ठ पत्रकार अरुण पांडे, भाजपा महिला मंडल अध्यक्षा शोभा देवी, अनामिका अग्रवाल, पूनम केसरी, अनिता पाटनी, महंत शिव मुनि शास्त्री, महंत सत्य स्वरूप शास्त्री, संत अशोक दास, संत विवेक मुनि संत सुनील मुनि, संत राम कुमार दास, महंत नित्यानंद गिरी ने भी उद्गार व्यक्त किए। मौके पर आगत अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हजारों भक्तों ने लंगर प्रसाद पाया।